धूम्रपान की एक बार लत लग जाने पर उससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है लेकिन अगर आप ने एक बार ठान लिया है कि आपको स्मोकिंग छोड़ना है तो फिर आपको कोई नहीं रोक सकता है। स्मोकिंग छोड़ने में सबसे ज्यादा मुश्किल शुरुवाती 72 घंटों में होती है जिसमें बार बार आपका सिगरेट पीने का मन करता है। मुंबई स्थित जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के इएनटी हेड एंड नेक सर्जन डॉ. डिलोन डिसूज़ा यहाँ इस बारे में बता रहे हैं कि जब आप स्मोकिंग छोड़ें तो शुरुवाती 30 दिनों में किन किन चीजों का सेवन करें।
जितना हो सके उतना अधिक से अधिक पानी पियें जिससे फेफड़ों, किडनी और लीवर में मौजूद टोक्सिन आसानी से बाहर निकल सके। इसके अलावा ऐसे पेय पदार्थों का सेवन बढ़ा दें जिसमें कैलोरी की मात्रा कम हो।
जब भी कॉफ़ी या अल्कोहल पीने का मन करे तो उसकी बजाय पानी या फ्रूट जूस पियें। इसके अलावा पैकेट वाले ड्रिंक्स का भी सेवन कम कर दें।
सिगरेट छोड़ने के शुरुवाती 30 दिनों तक हमेशा अपना पेट भरा रखें क्योंकि कई बार भूख लगने पर भी सिगरेट की तलब लगने लगती है। इसलिए दिन में दो तीन बार थोड़ी थोड़ी मात्रा में खाना ज़रूर खाते रहें।
You may like to read
कभी भी अपना ब्रेकफास्ट स्किप न करें क्योंकि ऐसा करने से थोड़ी ही देर में आपको भूख लग जाती है और फिर सिगरेट की तेज तलब लगने लगती है। इसके अलावा कभी भी नाश्ते में ज्यादा मीठी चीज या मसालेदार चीजों का सेवन न करें।
अपनी डायट में हेल्दी चीजों का सेवन बढ़ा दें और अधिक फाइबर वाली चीजें ज्यादा खाएं। जिससे आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और आपको सिगरेट की तलब नहीं लगेगी।
अगर आपको अचानक सिगरेट पीने का बहुत मन करे तो सिगरेट पीने की बजाय उस समय गाज़र, खीरा, शुगर फ्री कैंडी या डार्क चॉकलेट जैसी चीजें खाएं।
जब आप ऑफिस में काम कर रहे हों या ट्रेवल कर रहे हों तो उस दौरान भी स्नैक के तौर पर हेल्दी फ़ूड खाते रहें। जैसे कि होल ग्रेन ब्रेड या मफिन और सेब या केले जैसे फल का सेवन करें। इसके अलावा आप तरबूज, पाइनएप्पल या फ्रूट स्मूदी का भी सेवन कर सकते हैं।
शुरुवाती 30 दिनों में अपनी डायट में पत्तेदार सब्जियों की मात्रा भी बढ़ा दें जैसे कि मूली, पत्ता गोभी, ब्रोकली इत्यादि। क्योंकि इन चीजों को खाने के बाद अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो उसका स्वाद बिगड़ जाता है जिससे आप धीरे धीरे इस बुरी लत से छुटकारा पाने लगते हैं।
विटामिन सी से भरपूर चीजों का अधिक सेवन भी सिगरेट की तलब को कम करने में मदद करती है। इसलिए डायट में संतरा, अमरुद, नींबू और आंवला जैसी चीजों का सेवन बढ़ा दें और इनके साथ आप कुछ नमकीन चीजें भी खाएं जैसे कि चिप्स, पापड़ या अचार। ये नमकीन चीजें बड़ी तेजी से निकोटिन की भूख को ख़त्म करती हैं। इसके अलवा आप कटे हुए टमाटर पर काली मिर्च और नमक छिड़ककर भी खा सकते हैं।
इसके बावजूद भी अगर आपको कभी भूख लगे तो आप ब्लू बेरी और स्ट्रॉबेरी जैसी चीजें खाकर अपनी भूख मिटा सकते हैं। ये चीजें सिगरेट की तलब तो कम करती ही हैं साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए बी बहुत फायदेमंद होती हैं।
अगर आप नॉन वेजीटेरियन हैं तो आप अपनी डायट में चिकन और फिश शामिल कर सकते हैं क्योंकि ये भी स्मोकिंग को रोकने में कारगर हैं। रेड मीट का सेवन तो बिल्कुल न करें क्योंकि कई शोध से यह पता चला है कि इसके सेवन से सिगरेट पीने की भूख और बढ़ जाती है। इसके अलावा अपनी डिशेज में थोड़ी मात्रा में हल्दी ज़रूर डालें इससे भी सिगरेट छोड़ने में मदद मिलती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.