... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
हम सब यह अच्छी तरह जानते हैं कि सर्दियों का मौसम आते ही हमारी स्किन सूखने लगती है और उसमें पपड़ी-सी जम जाती है। लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि डायबिटीज के कारण भी आपकी स्किन सूख जाती है और लम्बे समय तक ऐसे ही रहने से आपको स्किन इन्फेक्शन जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो नियमित रूप से अपना ब्लड ग्लूकोज लेवल चेक ज़रूर कराते रहें। इससे आप स्किन की समस्याओं के अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों से भी बचे रहेंगें। ग्रो फिट (Grow Fit) क्लिनिक की कोस्मेटोलोजिस्ट डॉ. रुबीना गुलेरिया यहाँ बता रही हैं कि अगर आप डायबिटिक हैं तो आप कैसे ड्राई स्किन की समस्या से अपनी देखभाल करेंगे।
ड्राई स्किन की समस्या से बचने का सबसे आसान उपाय तो यही है कि आप शरीर के ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लड ग्लूकोज लेवल के बढ़ जाने के कारण आपको बार बार पेशाब लगने लगती है जिससे आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पानी की ज्यादा कमी से स्किन पर लाल धब्बे पड़ना, खुजली होने जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं जो कि अनियंत्रित डायबिटीज के मुख्य लक्षण हैं। अगर आपने सही समय पर इसका इलाज नहीं करवाया और स्किन को ऐसे ही कई दिनों तक अनदेखा करते रहे तो आगे चलकर स्किन पर पपड़ी जम जाती है और उसमें क्रैक पड़ जाते हैं। इसके बाद ज्यादा खुजली होने की वजह से स्किन इन्फेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। डायबिटीज के मरीजों को इन्फेक्शन होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है इसलिए शरीर पर खुजली के कारण किसी भी तरह की इंजरी हो जाये या कहीं कट छिल जाये तो उसकी उचित देखभाल करनी चाहिए। आइये जानते हैं किसी इंजरी के होने पर डॉक्टर के पास जाने से पहले घर पर ही कैसे करें प्राथमिक उपचार।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock