hamburger icon
A
Read in English

तनाव दूर करने में मददगार है हल्दी!

हल्दी को खाने में शामिल करने से आपका तनाव भी दूर होता है। जानिये कैसे है ये मुमकिन।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:22 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

हल्दी एक ऐसा मसाला है जो लगभग हर भारतीय घर में पाया जाता है। हल्दी खाने में स्वाद और रंग तो लाती ही है, साथ ही इसका इस्तेमाल सुंदरता बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा, हल्दी कई बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं में भी लाभकारी होती है। इसका सबसे आम इस्तेमाल तो शारीरिक चोट लगने पर एंटीसेप्टिक के रूप में है। ये तो बात हुई शारीरिक चोट की, लेकिन अगर चोट या दर्द मानसिक हो, यानी डिप्रेशन आदि, तो भी हल्दी कारगर साबित हो सकती है। (हल्दी से ऐसे घटाएं वज़न)

चीन की नन्जिंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में ये पाया गया कि हल्दी में मौजूद  करकूमीन (Curcumin) नाम का तत्व डिप्रेशन दूर करता है। दरअसल, एंटी-डिप्रेशन दवाएं ले रहे डिप्रेशन के शिकार लोगों में से तकरीबन 30% को इनसे लाभ नहीं होता, वहीं 70% लोग कई सालों तक दवाएं लेते हैं तब भी पूरी तरीके से ये समस्या दूर नहीं हो पाती। इसी वजह से शोधकर्ता डिप्रेशन से लड़ने के लिए इस वैकल्पिक उपचार पर शोध कर रहे हैं, जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।

करकूमीन की 10-80 मिलीग्राम मात्रा मस्तिष्क में सेरोटोनिन और डोपामाइन का स्तर बढ़ाती है। सेरोटोनिन स्तर जब असंतुलित हो जाता है तभी मूड पर असर पड़ता है। आमतौर पर यही स्थिति आगे जाकर डिप्रेशन में बदल जाती है। डोपामाइन एक न्यूरोट्रांसमिटर है जो मस्तिष्क के अंदर आनंद से जुड़े स्थान को कंट्रोल करने में मदद करता है। यूनीवर्सिटी इंसीट्यूट ऑफ फार्मासूटिकल्स साइंसेज़ (चंडीगढ़) के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में ये पाया गया कि हल्दी और काली मिर्च को मिलाकर इस्तेमाल करने से ये एक नैचुरल एंटी-डिप्रेसेंट का काम करता है।

चित्र स्रोत – Getty

संदर्भ:

1. Prog Neuropsychopharmacol Biol Psychiatry. 2009 Apr 30; Epub 2009 Jan 22. Antidepressant-like effects of curcumin on serotonergic receptor-coupled AC-cAMP pathway in chronic unpredictable mild stress of rats. Li YC, Wang FM, Pan Y, Qiang LQ, Cheng G, Zhang WY, Kong LD.

2.ScientificWorldJournal. 2009 Nov 1;9:1233-41. Potentials of curcumin as an antidepressant. Kulkarni S(1), Dhir A, Akula KK. 3. Psychopharmacology (Berl). 2008 Dec; Epub 2008 Sep 3. Antidepressant activity of curcumin: involvement of serotonin and dopamine system. Kulkarni SK(1), Bhutani MK, Bishnoi M.

3. Kulkarni SK, Dhir A. An Overview of Curcumin in Neurological Disorders.Indian Journal of Pharmaceutical Sciences. 2010;