... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Avoid over the counter medication, take as per doctor’s advice.
कई डॉक्टर कैल्शियम टेबलेट्स को स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताते हैं। जॉइंट रिलेटेड प्रॉब्लम के लिए भी कई डॉक्टर कैल्शियम टेबलेट्स की सलाह देते हैं। लेकिन मुंबई स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में आर्थोपेडिक्स विभाग के मुख्य डॉक्टर स्वप्निल जाम्ब्रे ने कैल्शियम सप्लीमेंट से जुड़े इस तरह के मिथकों को तोड़ा है। क्या आप जानते हैं शरीर में कैल्शियम की कमी लक्षण क्या हैं? इसलिए अगर आप कैल्शियम सप्लीमेंट या पिल्स लेने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ लें।
डॉक्टर स्वप्निल के अनुसार, अगर आप रोजाना कैल्शियम से भरपूर चीजें जैसे दूध, दूध से बने उत्पाद, पत्तेदार सब्जियां और नॉन वेज फूड खाते हैं, तो इसकी बहुत कम संभावना है कि आपको कैल्शियम सप्लीमेंट्स की जरूरत पड़े।
कैल्शियम से भरपूर चीजें नहीं खाने के कारण आपको सप्लीमेंट्स की जरूरत पड़ती है, हालांकि यह वैध कारण नहीं है। डॉक्टर के अनुसार, अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो आपको कैल्शियम की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि भारत में 90 फीसदी पानी में कैल्शियम कार्बोनेट शामिल है। पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम से भरपूर डायट लेने और पानी पीने से आपको इसकी जरूरत नहीं होगी।
अधिकांश लोग बुढ़ापे में ऑस्टियोपोरोसिस या भंगुर हड्डियों से बचने के लिए कैल्शियम की खुराक लेते हैं। हालांकि कई अध्ययनों ने साबित कर दिया है कि एक वयस्क के रूप में कैल्शियम लेने से ऑस्टियोपोरोसिस से नहीं बचा जा सकता है।
बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि कैल्शियम की अधिक गोली खाने से आपको अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है। नियमित रूप से कैल्शियम सप्लीमेंट लेने से किडनी की पथरी हो सकती है, हालांकि यह अभी तक सिद्ध नहीं है। इसके अलावा कई अध्ययनों के अनुसार, नियमित रूप से कैल्शियम की गोलियां लेने से वयस्कों को दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा भी हो सकता है। कई अध्ययनों से यह भी पता चला है कि कैल्शियम थक्का बनने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो ब्लॉकेज का मुख्य कारण है, जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।
डॉक्टर स्वप्निल के अनुसार, बाजार में मिलने वाली कैल्शियम की गोलियां विटामिन डी के साथ आती हैं। यही कारण है कि इनके सेवन के बाद मरीज बेहतर महसूस करते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
डॉक्टर स्वप्निल के अनुसार, कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करने से आपको सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। कैल्शियम की खुराक आमतौर पर विकसित बच्चों, गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं या फ्रैक्चर से पीड़ित व्यक्ति को निर्धारित की जाती है। इनके अलावा दूसरों के लिए कैल्शियम की खुराक शरीर के लिए नुकसान का कारण है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock