डायबिटीज के मरीज अपनायें ये डायट प्लान

अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट द्वारा बताये गये इस डाइट प्लान को अपनायें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

डायबिटीज को कंट्रोल करने का सबसे आसन उपाय यही है कि आप अपने खानपान में ज़रूरी बदलाव करें। कई लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि वे किस चीज को कब और कितनी मात्रा में खायें जिससे उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। नयति हॉस्पिटल मथुरा की डायटीशियन डॉ. आस्था शर्मा यहाँ ऐसी ही एक डायट प्लान बता रही हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिये सबसे उपयुक्त है।

डायबिटीज के मरीजों के लिये ज़रूरी खाद्य सामग्री :

  • दूध और दूध से बनी चीजें : 500 एमएल
  • सेरल : 150 ग्राम
  • दाल :  30 ग्राम
  • हरी पत्तेदार सब्जियां : 400 ग्राम
  • अन्य सब्जियां : 100 ग्राम
  • फल: 250 ग्राम
  • तेल: 15 ग्राम
  • नट्स : 8 ग्राम
  • नॉन-वेज : 30 ग्राम

डायबिटिक के लिये एक दिन का मेन्यू :

  • सुबह 6 बजे : चाय/कॉफ़ी/दूध (बिना चीनी वाली) + 2 बिस्कुट
  • नाश्ता 8 बजे : दलिया/ओट्स/उपमा/इडली सांभर/प्लेन डोसा/ब्राउन ब्रेड सैंडविच + मिल्क/2 रोटी + सब्जियां
  • सुबह 10 बजे: सेब/पपीता/अमरुद/तरबूज/संतरे/नारियल पानी/छाछ
  • लंच 12:30 बजे  : 2 मिस्सी रोटी/ब्राउन राइस/एक कटोरी सब्जी/1 कटोरी दाल/सलाद/तंदूरी चिकन – 2 पीस/मछली-2 पीस
  • शाम 4 बजे : चाय/कॉफ़ी/वेजिटेबल सूप/छाछ/फल
  • डिनर 8 बजे : 1 रोटी/1 कटोरी सब्जी/20 ग्राम दाल + 15 ग्राम दही/खूब सारी सलाद/1 पीस मछली/1 पीस चिकन + सलाद
  • रात 10 बजे : 1 कप दूध

नोट: यह डाइट प्लान एक सामान्य सूची है इसे आप अपने व्यक्तित्व और ज़रूरतों के हिसाब से बदल सकते हैं।

क्या खाना चाहिये और क्या नहीं खाना चाहिये :

फल:

  • फलों में आप सेब, पपीता, नाशपाती और अमरुद जैसे फलों का सेवन करें ।
  • आम, केला, चीकू, अंगूर, पाइनएप्पल जैसे फल ना खायें । इनके अलावा फ्रूट जूस और मिल्क शेक भी न पियें।

सलाद:

  • सलाद में खीरा, गाजर, प्याज, लेटस और टमाटर का सेवन करें।
  • सलाद पर ड्रेसिंग करने से बचें।

दूध:

  • डबल टोंड दूध, छाछ, पनीर और दही का सेवन करें।
  • फुल क्रीम दूध और भैंस का दूध का सेवन न करें।

सेरल :

  • मिस्सी रोटी, ब्राउन राइस, ब्राउन ब्रेड, बिस्कुट (ओट्स/रागी), बाजरा और गेंहू के डालिए का सेवन करें।
  • मैदा, सूजी, वाइट राइस, वाइट ब्रेड और बिस्कुट का सेवन न करें।

फली वाली सब्जियां :

  • लंच में छोले, राजमा, लोबिया, हरी मटर जैसी फलीदार सब्जियों का सेवन करें।

सब्जियां:

  • हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे की पालक, मेथी, सरसों, लौकी, बथुआ टिंडा का सेवन करें।
  • आलू, अरवी, और मीठे आलू का सेवन न करें।

नॉन-वेज :

  • एग-वाइट, चिकन और मछली का सेवन करें।
  • अंडे का पीला वाला हिस्सा, रेड मीट, फ्राइड चिकन और फ्राइड फिश का सेवन न करें।

ऑयल्स :

  • ऑलिव ऑयल, सनफ्लावर, सफोला, और सरसों के तेल का सेवन करें।
  • वनस्पति घी, मक्खन, और देसी घी का सेवन न करें।

शुगर और इससे बनी मिठाइयां, गुड, शहद, जैम और आइस क्रीम जैसी चीजों  से पूरी तरह परहेज करें। पढ़ें: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिये पियें ये 5 तरह के जूस

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source