hamburger icon
A
Read in English

डायरिया होने पर एक्सपर्ट के बताये इस डायट चार्ट को फॉलो करें

अगर आप भी डायरिया से पीड़ित हैं तो जल्दी आराम पाने के लिए इस मील प्लान को फॉलो करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:41 AM IST

गन्दगी और ख़राब खानपान के कारण अक्सर ही लोग डायरिया की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में इलाज़ की दवाइयां तो ज़रूरी हैं ही साथ ही खानपान का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। आप अपनी डाइट में जितना पौष्टिक चीजों को शामिल करेंगे उतनी ही जल्दी आपको इस रोग से उबरने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं डायरिया हो जाने पर आपका डाइट चार्ट कैसा होना चाहिए। इस डाइट चार्ट को जानी मानी आहार विशेषज्ञ अन्वेषा शर्मा ने बनाया है।

नाश्ता: डायरिया से बचाव के लिए आपका नाश्ता बिल्कुल सादा होना चाहिए और इसमें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होने चाहिये। आप नाश्ते में केले का सेवन कर सकते हैं इसके अलावा हल्का तला हुआ ब्रेड भी खा सकते हैं। कभी भी डायरिया के दौरान अधिक मात्रा में ब्रेड न खाएं क्योंकि आपका पेट इतनी मात्रा में फाइबर को पचा नहीं पायेगा और स्थिति और बिगड़ सकती है। वहीँ केले में पाये जाने वाला पोटैशियम शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस रखता है।

मिड मॉर्निंग : नाश्ते और लंच के बीच में जब आपको भूख लगे तो इस समय एक गिलास छाछ पियें। छाछ में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बहुत ज्यादा रहती है जिससे ये आपके पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करती है और पेट को शांत रखती है।

लंच: लंच में कम फाइबर वाली सादी चीजें ही खाएं। बेक किये हुए या उबले हुए आलू और एक कटोरी चावल खाएं। इसके साथ आप लौकी की सब्जी भी खा सकते हैं।ये सारी चीजें पाचन को ठिक करने में मदद करती हैं। अगर आपको दही पसंद हो तो आप चावल दही का सेवन भी कर सकते हैं।

शाम का स्नैक : डायरिया होने पर शाम को स्नैक में संतरे का सेवन करना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त होता है और पेट को काफी जल्दी आराम मिलता है।

डिनर: रात में खाने में आप जितना हल्का भोजन करें आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। ऐसे में आप सूप का सेवन कर सकते हैं या फिर दाल चावल या खिचड़ी खा सकते हैं। दाल में सिर्फ मूंग दाल का ही सेवन करें क्योंकि ये आसानी से पच जाती है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock