hamburger icon
A
Read in English

बूब एरिया को क्लीन और फ्रेश रखने के 5 एक्सपर्ट टिप्स

ब्रेस्ट में बार-बार पिंपल्स निकल रहे हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:43 AM IST

क्या आपने कभी ये सोचा है कि ब्रेस्ट का एरिया भी वैजाइना से भी गंदा एरिया हो सकता है, अगर आपने इसकी सही तरह से साफ-सफाई न की तो। आपको तो पता ही है कि दिन भर बेचारे ब्रेस्ट को कितना कुछ झेलना पड़ता है, दिन भर ब्रा में कस कर रहना पड़ता है, ब्रा में रहकर पसीने से तर-बतर रहना पड़ता है और इन सब कारणों से आपको खुजली, रैशेज, मार्क्स और ब्रेकआउट्स यानि मुंहासे होने का भी प्रॉब्लम होने लगता है। इस तरह के प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए एक्सपर्ट डर्माटोलॉजिस्ट डॉ. अपर्णा सनाथनम ने ये बताया है कि कैसे आप बूब एरिया को साफ रखेंगे जिससे की ये सारे प्रॉब्लम्स न हो।

रोज नहाये और ब्रेस्ट के एरिया को रखें मॉश्चराइजर-फ्री- इसलिए कभी भी बिना नहायें न रहें क्योंकि अच्छी तरह से साफ-सफाई न रखने से वहां बैक्टिरीयाओं के पनपने का खतरा रहता है। इसलिए इस एरिया को साफ रखें और अच्छी तरह से पोंछकर उसे ड्राई रखें।

कॉटन ब्रा पहनें- वैसे तो स्टोर में आपको नए जेनेरेशन के तरह-तरह के नए-नए स्टाइल के ब्रा मिलेंगे लेकिन आप उनमें से कॉटन ब्रा ही खरीदें और पहनें। क्योंकि कॉटन ब्रा पहनने से पसीना वह अच्छी तरह से सोख लेता है जिससे बैक्टिरीया पनपने का खतरा कम हो जाता है।

सही फिटिंग वाला ब्रा पहनें- शायद आपको पता नहीं कि गलत साइज वाला ब्रा पहनने से स्किन में इरीटेशन होने का खतरा बढ़ता है। आप अपने साइज के ब्रा का एक सेट और दूसरे साइज का एक सेट पिरियड के दौरान के लिए खरीद कर रखें क्योंकि उस वक्त ब्रेस्ट का साइज कुछ बढ़ जाता है।

ब्रा पहनकर न सोयें- क्या आपको पता है कि लंबे समय तक ब्रा पहने रहने से ब्रेस्ट के साइज में बदलाव आने की संभावना रहती है। यहां तक कि रात को ब्रा पहनकर सोने या वर्कआउट के बाद वही ब्रा पहनकर सोने से जर्म के पनपने का ज्यादा आशंका रहता है इसलिए ऐसा गलती न करें।

एन्टी फंगल डस्टिंग पाउडर- अगर आप दिन भर काम में व्यस्त रहने वाले हैं और आपको शायद ब्रा चेंज करने का समय भी न मिलें तो आप जर्म फ्री रहने के लिए एन्टी फंगल डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल करें।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock.