... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
हार्ट अटैक आना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होता है लेकिन ऐसे लोग जो एक बार हार्ट अटैक के शिकार हो चुकें हैं वे हमेशा इस बात को लेकर डरे हुए रहते हैं कि कहीं उन्हें दोबारा हार्ट अटैक न हो जाये। हार्ट अटैक से बचने के लिये अपनी जीवनशैली और खानपान में बहुत बदलाव करना पड़ता है। जीएफएफआइ फिटनेस एकेडमी के डायरेक्टर नीरज मेहता के अनुसार, हार्ट अटैक आने से न सिर्फ आपके दिल पर बुरा असर पड़ता है बल्कि आस पास की मांसपेशियों और ऊतकों पर भी बुरा असर पड़ता है। इसे सही होने में काफी वक़्त लगता है और इसके लिए बहुत एक्सरसाइज की ज़रूरत होती है, कम से कम 12 हफ़्तों में आपका ह्रदय वापस फिर से सामान्य हो पाता है। कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछ लें। यहाँ ऐसे ही 5 एक्सरसाइज के बारे में बताया जा रहा है जो आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पढ़ें: हार्ट अटैक के खतरे को इन 5 लक्षणों से पहचानें
टहलना : हार्ट अटैक के अगले तीन महीनों के बाद तेज गति से टहलना सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। इसमें यह मायने नहीं रखता कि आप वाक पर कितनी दूर जा रहे हैं, बल्कि आप सिर्फ 2-3 मिनट ही तेज स्पीड से चल पा रहे हैं तो इतना ही करें। रोजाना सुबह तेज गति से टहलने की आदत डाल लें, धीरे धीरे आप इसके अभ्यस्त हो जायेंगे और आपकी स्पीड भी बढ़ने लगेगी। यह क्रिया आपके दिल के स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद है।
स्विमिंग: अगर आप पहले भी स्विमिंग कर चुके हैं तो आप अपने डॉक्टर की सलाह पर हार्ट अटैक के बाद भी स्विमिंग कर सकते हैं। स्विमिंग आपके वजन को कम करने के अलावा आपके जोड़ों को फ्लेक्सिबल बनाती है और मांसपेशियों को मजबूत करती है। हालांकि शुरुवाती दिनों में आप किसी समस्या से बचने के लिये अपने किसी दोस्त को ज़रूर साथ ले जायें। खाना खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही स्विमिंग करें। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि हार्ट अटैक के बाद बिना डॉक्टर की सलाह लिये स्विमिंग करने न जायें।
साइकिलिंग: आपकी फिटनेस और हार्ट के हेल्थ के लिये यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। रोजाना सिर्फ 20 मिनट की साइकिलिंग आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के लिये बहुत फायदेमंद है। साइकिलिंग करना न सिर्फ आपके दिल को स्वस्थ रखता है बल्कि आपको फिट और जवान बनाये रखता है।
दौड़ना : अगर आप हार्ट अटैक के बाद फिर से दौड़ना शुरू करना चाहते हैं तो शुरुवात धीमी गति से करें। हार्ट अत्ताक्ट के बाद दौड़ना काफी मुश्किल हो जाता है लेकिन यह आपके रिकवरी के लिये बहुत फायदेमंद है। फिर भी अगर दौड़ने के दौरान किसी भी समय आपको सीने में दर्द हो या हार्टबीट बढ़ जाये या चक्कर आने लगे तो तुरंत ही दौड़ना बंद कर दें।
योगा: योग करने से न सिर्फ आपकी फिटनेस बरकरार रहती है बल्कि आपका स्ट्रेस भी दूर हो जाता है। एक तरह से देखा जाये तो योग करना दिल के मरीजों के लिये सबसे उपयुक्त एक्सरसाइज होती है। योग आसन के दौरान मांसपेशियों में मूवमेंट और ब्रीदिंग तकनीक के कारण आपके नर्वस सिस्टम को काफी आराम पहुँचता है और यह आपके दिल को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है।
अगर आप ऊपर बताये हुए किसी एक्सरसाइज को नहीं करना चाहते हैं तो इनकी बजाय आप गार्डनिंग, डांसिंग, डस्टिंग जैसे घर के कामों में खुद को व्यस्त रख सकते हैं। घर में काम करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी भारी वजन न उठायें।
ध्यान रखने वाली बातें: इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि एक हार्ट अटैक के आने के बाद कभी भी एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें। जब भी बाहर का तापमान बहुत ज्यादा या बहुत कम हो तो उस दौरान बाहर एक्सरसाइज न करें इससे आपके दिल पर बुरा असर पड़ सकता है। हर एक आदमी का अपना अलग व्यक्तित्व होता है इसलिये किसी दूसरे के कहने या उकसाने पर कोई एक्सरसाइज न करें बल्कि जब आपका मन करे तभी एक्सरसाइज करें।
चित्र स्रोत: Shutterstock