... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Know why kiwi is good for you. © Shutterstock
Read this in English
कोई भी बीमारी हो उसका सीधा संबंध खानपान के साथ होता है। कुछ चीजो ंको खाने से बीमारी का प्रकोप बढ़ जाता है तो कुछ को खाने से उसके लक्षणों से राहत मिल सकता है। वैसे ही एक फल है कीवी जो, अस्थमा में श्वास संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में पूरी तरह से मदद करता है।
अस्थमा के मरीज़ों को अपने खानपान का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है। बहुत सी चीज़ें ऐसी होती हैं जो एलर्जी बढ़ाकर अस्थमा के मरीज़ों को नुकसान पहुंचाती हैं। वहीं कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जो राहत पहुंचा सकती हैं। इन्हीं में से एक है कीवी फ्रूट। ये फल मुख्य रूप से विदेशी फल है लेकिन अब आसानी से लोकल मार्केट में उपलब्ध हो जाता है। हां, ये थोड़ा महंगा ज़रूर होता है लेकिन अस्थमा के मरीज़ों की महंगी दवाओं जितना नहीं। इसलिए भले ही दवा के रुप में इस फल को खाया जाना चाहिए। (किवी फ्रूट से होने वाले 7 स्वास्थ्य लाभ)
कैसे करता है कीवी फ्रूट मदद?
किवी में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है। एक कटोरी कटे हुए किवी में 164 मिलीग्राम विटामिन सी होता है दो आपकी दिन की विटामिन सी का इनटेक 273% तक बढ़ा देता है। विटामिन सी अस्थमा मरीज़ों को छींक और अन्य श्वास संबंधी समस्याओं से बचाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे खाने से श्वसन प्रणाली में एलर्जिक रिएक्शन के कारण होने वाली सूजन भी कम हो जाती है। ये भी कहा जाता है कि कीवी खाने से खून में मौजूद इम्यून सेल्स पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है और वो अच्छी तरह से काम करने लगते हैं। पढ़े- अस्थमा (दमा) के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार के बारे में जानें!
थोरैक्स नाम के एक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि वो बच्चे जो सप्ताह में 5-7 बार कीवी फ्रूट खाते हैं उन्हें सांस लेने में समस्या ये फल न खाने वाले बच्चों की तुलना में 44% तक कम होती है। इसके सेवन के बाद बच्चों की खांसी और नाक बहने की समस्या में भी कमी देखी गई है। तो फिर सोचना क्या, अगर इस तरह की कोई समस्या आपके परिवार में किसी को है, तो तुरंत बाज़ार से कीवी फ्रूट ले आएं।
मूल स्रोत –Good health tip #5: Eating kiwi could help asthmatics
अनुवादक –Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।