... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन गई है। यह आजकल के असंयमित और अनियमित जीवनशैली जीने का फल है। 30 से 40 की उम्र के लोग और 14 साल की उम्र से अधिक के बच्चे इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। हालांकि स्वस्थ खानपान के ज़रिये आप काफी हद तक इस समस्या से बच सकते हैं। शरीर में ब्लड प्रेशर लेवल मैनेज करने में ड्राई फ्रूट्स भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स और नट्स में उच्च मात्रा में फाइबर होते हैं। यह शरीर के लिए स्वास्थ्य लाभकारी पोषक तत्वों में से हैं। इससे ब्लड प्रेशर लेवल नॉर्मल रखने में मदद मिलती है। वास्तव में सभी ड्राई फ्रूट्स में ब्लड प्रेशर लेवल कम करने के लिए प्रभावी गुण होते हैं। हम आपको चार ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं, जो हाई बीपी रोगियों के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। पढ़ें: हाई ब्लड-प्रेशर को कंट्रोल में लाती हैं ये 5 सब्ज़ियां
1) काजू
ब्लड प्रेशर लेवल कम करने के लिए काजू एक बेहतर चीज है। इसमें कम मात्रा में सोडियम और उच्च मात्रा में पोटेशियम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
2) पिस्ता
इसमें भारी मात्रा में फाइबर होते हैं और कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर काजू से ब्लड प्रेशर लेवल कम करने में मदद मिलती है। रोजाना एक मुठ्ठी पिस्ता खाने से आपको काफी लाभ होगा।
3) बादाम
इसमें अल्फा टोकोफेरोल (alpha tocopherol) यौगिक होता है, जो शरीर में रक्तचाप के स्तर को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोजाना बादाम के सेवन से विशेष रूप से 30 से 70 उम्र के लोगों को ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायता मिलेगी।
4) सूखे बेर
इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिस वजह से इसका एंटी-हाइपरटेंसिव प्रभाव पड़ता है। एक मुट्टी सूखे बेर पानी में भिगोकर खाने से हाइपरटेंशन के मरीजों को ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: Ros, Emilio. Health benefits of nut consumption. Nutrients 2, no. 7 (2010): 652-682.
Choudhury K, Clark J, Griffiths HR. An almond-enriched diet increases plasma α-tocopherol and improves vascular function but does not affect oxidative stress markers or lipid levels. Free Radic Res. 2014 May;48(5):599-606. doi:10.3109/10715762.2014.896458. Epub 2014 Mar 20. PubMed PMID: 24555818.
Ahmed T, Sadia H, Batool S, Janjua A, Shuja F. Use of prunes as a control of hypertension. J Ayub Med Coll Abbottabad. 2010 Jan-Mar;22(1):28-31. PubMed PMID: 21409897.