रोज एक मुट्ठी किशमिश खाकर कब्ज की परेशानी से पाएं आराम!

किशमिश खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है और स्टूल मुलायम होने में मदद मिलती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:31 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

अनियमित दिनचर्या और खान-पान के कारण कब्‍ज और पेट गैस की समस्‍या आम बीमारी की तरह हो गई है। कब्‍ज के रोगियों में गैस व पेट फूलने की शिकायत भी देखने को मिलती है। लोग कहीं भी और कुछ भी खा लेते हैं। खाने के बाद बैठे रहना, डिनर के बाद तुरंत सो जाना ऐसी आदतें हैं जिनके कारण कब्‍ज की शिकायत शुरू होती है। पेट में गैस बनने की बीमारी ज्‍यादातर बुजुर्गों में देखी जाती है लेकिन यह किसी को भी और किसी भी उम्र में हो सकती है। किशमिश कब्ज से राहत पाने के लिए एक प्रभावी और स्वस्थ प्राकृतिक उपाय है। फाइबर से भरपूर किशमिश कब्ज से राहत दिलाने और पाचन में मुख्‍य भूमिका निभाता है। ये घरेलू उपाय बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों में होने वाली कब्‍ज की समस्‍या सहित अन्‍य पेट की परेशानियों से राहत दिलाने में अद्भुत काम करता है। पढ़ें: किशमिश खाने से सेहत को होते हैं ये 10 फायदे

किशमिश कब्ज दूर करने के लिए कैसे काम करते हैं

फाइबर से भरपूर किशमिश से ना केवल स्‍टूल होने में मदद मिलती है बल्कि स्‍टूल को सॉफ्ट बनाने और उसे आसानी से शरीर से बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। ये ड्राई फ्रूट एक शक्तिशाली प्राकृतिक रेचक औषधि यानि मुलायम करने वाली दवा के रूप में काम करता है जिससे मल को चिकना करने और आसानी से निकासी में आसानी होती है। किशमिश बिना किसी दर्द, ऐंठन या अपच की जटिलताओं के कब्ज के लक्षणों को दूर करने में सहायक है।

इसका इस्‍तेमाल ऐसे करें

  • कब्ज से तुरंत राहत पाने के लिए एक मुट्ठी किशमिश लेकर रातभर पानी में भिगोएं।
  • अब इसे अगली सुबह खाली पेट खाएं।
  • किशमिश ना केवल कब्‍ज़ को दूर करने में मदद करते हैं बल्कि आपको स्‍वस्‍थ भी रखते हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: Moss, David W. “Bowel evacuant and method of treating constipation.” U.S. Patent No. 4,476,121. 9 Oct. 1984.

Bell, S. J. (2011). A review of dietary fiber and health: focus on raisins. Journal of medicinal food14(9), 877-883.

Hutchison, R. (1936). Treatment of chronic constipation. British medical journal1(3920), 374.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source