कद्दू के बीज खाएं, दिल को सेहतमंद बनाएं !

क्या आप जानते हैं कि Pumpkin seeds आपको कई तरह की दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:31 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

दिल से जुड़ी अनेक बीमारियों के होने के पीछे मुख्य कारण है  आपका हेल्दी खाना न खाना। अधिकतर लोगों को यह देखा गया है कि वे स्नैक्स में जंक फ़ूड ही लेते हैं जबकि ऐसी चीजें जिनमें नमक और फैट की मात्रा ज्यादा होती है आपके दिल से जुड़ी बीमारियों के होने के खतरे को बढ़ा देती है। इन सबसे बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने स्नैक्स में कद्दू के बीज लें। रोजाना की डायट में कद्दू के बीजों को शामिल करने से यह न सिर्फ आपके हार्ट डिज़ीज के खतरे को कम करतें हैं बल्कि आपके ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखते हैं।

ये कैसे मदद करते हैं ?

स्ट्रोक के खतरे को कम करता है : कद्दू के बीज में मौजूद मैग्नीशियम न सिर्फ आपके ह्रदय में खून के प्रवाह को बढ़ाता है बल्कि यह रक्त नलिकाओं को भी आराम पहुंचाता है, जिससे आप स्ट्रोक से बच जाते हैं। ये बीज नाइट्रिक एसिड का उत्पादन करते हैं जो की आपके हृदयगति को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है: क्या आप जानते हैं कि मैग्नीशियम की कमी से आपके ह्रदय गति अनियंत्रित होने लगती है ? जिसका अगर सही समय पर इलाज न कराया जाये तो इससे हार्ट अटैक भी हो सकता है। इसलिये कद्दू के बीज खाना आपको हार्ट अटैक से बचा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में मदद : कद्दू के बीजों में मौजूद सायटोस्टेरोल खाने से मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकता है। यह न सिर्फ एलडीएल को कम करता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल का हेल्दी लेवल बनाये रखता है। इसके अलावा कुछ शोधों में यह बात सामने आई है कि यह मेनोपोज के बाद महिलाओं में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है और कार्डियोवस्कुलर डिज़ीज होने के खतरे को कम करते हैं।

इतने सारे दिल से जुड़े हुए फायदों के कारण आप इन्हें अपनी डायट में शामिल करना न भूलें। आप इसे ग्रेवी में मिलकर खा सकते हैं या फिर इसका पाउडर बना के उसे सलाद या डेजर्ट में डालकर खा सकते हैं।

चित्र स्रोत : Shutterstock

संदर्भ: 

  1. Liao, F., Folsom, A. R., & Brancati, F. L. (1998). Is low magnesium concentration a risk factor for coronary heart disease? The Atherosclerosis Risk in Communities (ARIC) Study. American heart journal136(3), 480-490.
  2. Gossell-Williams M, Hyde C, Hunter T, Simms-Stewart D, Fletcher H, McGrowder D, Walters CA. Improvement in HDL cholesterol in postmenopausal women supplemented with pumpkin seed oil: pilot study. Climacteric. 2011 Oct;14(5):558-64. doi: 10.3109/13697137.2011.563882. Epub 2011 May 5. PubMed PMID: 21545273.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source