hamburger icon
A
Read in English

रोजाना केवल 6 जामुन खाने से होता है ये बड़ा फायदा

डायबिटीज के मरीजों को जामुन खाने से बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

अगर आप ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए कड़वे करेले का जूस नहीं पीना चाहते हैं, तो आपके लिए एक स्वादिष्ट विकल्प भी है। जी, हां ये विकल्प है इंडियन ब्लैकबेरी यानि जामुन। जामुन एक स्वादिष्ट फल है, जिसके अनगिनत फायदे हैं। इसका डायबिटीज के इलाज के लिए एक पारंपरिक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। डायबिटीज के कारण पैदा होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को कम करने के लिए केवल इसका रस ही नहीं बल्कि इसके बीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है। पढ़ें- कैंसर सहित इन 6 बीमारियों से बचाता है जामुन!

बीपी कंट्रोल करने में जामुन कैसे सहायक है

अध्ययनों से पता चलता है कि जामुन में एक ग्लूकोसाइड (glucoside) तत्व होता है, जो जम्बोलन (jambolan) के नाम से जाना जाता है। इस तत्व का एंटी-डायबिटिक प्रभाव पड़ता है। अध्ययनों के अनुसार, इसमें ब्लड शुगर लेवल 30 फ़ीसदी तक कम करने की क्षमता होती है। इसके अलावा ये डायबिटीज के कारण उत्पन्न जटिलताओं के जोखिम को भी कम करता है। इसमें बहुत कम ग्लाइमिक इंडेक्स (glycemic index) होता है।

इसका इस्तेमाल कैसे करें

  • ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह 5 से 6 जामुन खाएं।
  • एक कप गर्म पानी में एक चम्मच जामुन बीज का पाउडर मिलाकर दिन में दो बार पीने से भी लाभ होता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: Ayyanar M, Subash-Babu P, Ignacimuthu S. Syzygium cumini (L.) Skeels., a novel therapeutic agent for diabetes: folk medicinal and pharmacological evidences. Complement Ther Med. 2013 Jun;21(3):232-43. doi: 10.1016/j.ctim.2013.03.004. Epub 2013 Apr 25. Review. PubMed PMID: 23642956.

H K Bakhru, Natural Home Remedies for Common Ailments, Orient Paperbacks, 1996, 232p