Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

स्वस्थ दिल के लिए खाएं 1 कटोरी अंगूर

अंगूर के इस लाभ के बारे में अधिकतर लोग होते हैं अनजान।

स्वस्थ दिल के लिए खाएं 1 कटोरी अंगूर

Written by Editorial Team |Updated : January 5, 2017 8:35 AM IST

Read this in English

अनुवादक - Shabnam Khan

स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ दिल का होना बहुत ज़रूरी है। अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको ज़्यादा मेहनत नहीं करनी, बस थोड़ा बहुत खानपान का ध्यान। और अगर खानपान में एक अंगूर शामिल कर लेंगे तो बात बन गई समझिये। हफ्ते में तीन बार एक कटोरी अंगूर खाने से आपके दिल को कई फायदे पहुंचते हैं। अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स की मात्रा अधिक होने के कारण दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है। अंगूर में एक उप-पॉलिफिनॉल एंथोसायनिन (anthocyanins) भी होता है जो उसकी त्वचा को लाल, हरा, जामुनी और काला रंग देता है। रेसवेरेट्रॉल (resveratrol) नाम का एक पॉलिफिनॉल दिल की सेहत बढ़ाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। रेड वाइन भी अंगूर से ही बनती है लेकिन अंगूर खाना उसे पीने से ज्यादा बेहतर होता है। इसमें आपको ढेर सारा फाइबर भी मिल जाता है जिससे आपकी पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है।

Also Read

More News

अंगूर आपके दिल को ये 3 लाभ पहुंचाते हैं

1) एथेरॉस्क्लेरोसिस (atherosclerosis) से बचाव – धमनियों की चौड़ाई दिल की कई बीमारियों के लिए महत्व रखती है। जर्नल सर्कुलेशन में 2011 में प्रकाशित एक अध्ययन का मानना है कि अंगूर जूस (खासतौर पर जामुनी अंगूर) पीने से प्लेटलेट का कम होना घटता है और नाइट्रिक ऑक्साइड रिलीज़ होना शुरू होता है जो धमनियों को चौड़ा करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है।

2) एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल घटाए – अंगूर के छिलके या त्वचा पर मौजूद पॉलिफिनॉल आपका एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल लेवल घटाता है। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करते हैं और साथ ही दिल के अंदरूनी हिस्से को नुकसान से बचाते हैं। (इसे भी पढ़ें - किडनी को स्वस्थ रखने के तीन तरीके)

3)ब्लड प्रेशर कम करे – अंगूर के एंटीऑक्सीडेंट और पॉलिफिनॉल ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर ब्लड प्रेशर को कम रखते हैं। ये धमनियों को मज़बूत और स्वस्थ भी रखते हैं।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ

1. Freedman JE, Parker C 3rd, Li L, Perlman JA, Frei B, Ivanov V, Deak LR,Iafrati MD, Folts JD. Select flavonoids and whole juice from purple grapes inhibit platelet function and enhance nitric oxide release. Circulation. 2001 Jun 12;103(23):2792-8. PubMed PMID: 11401934.

2. Wightman JD, Heuberger RA. Effect of grape and other berries on cardiovascular health. J Sci Food Agric. 2015 Jun;95(8):1584-97. doi: 10.1002/jsfa.6890. Epub 2014 Oct 6. Review. PubMed PMID: 25171728.

3. Dohadwala MM, Vita JA. Grapes and cardiovascular disease. J Nutr. 2009 Sep;139(9):1788S-93S. doi: 10.3945/jn.109.107474. Epub 2009 Jul 22. Review.PubMed PMID: 19625699; PubMed Central PMCID: PMC2728695.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More