hamburger icon
A
Read in English

दिल को स्वस्थ रखने के लिए खाएं अदरक

अदरक में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जिनका दिल पर अच्छा असर पड़ता है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

अदरक गले की खराश और सर्दी के इलाज के लिए अच्छा होता है। अदरक के इस तरह के तमाम फायदों के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक आपके दिल को स्वस्थ रखने में भी बड़ी भूमिका निभाता है। जी हां, अदरक में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जिनका सीधा और अच्छा असर दिल पर पड़ता है और ये बात लगभग 2,000 साल पहले सामने आई थी। आइए जानते हैं कि अदरक आपके दिल को कैसे स्वस्थ रखने में सहायक है: पढ़ें- त्वचा और बालों के लिए अदरक के आश्चर्यजनक फायदे

अदरक में शोगावल्स (shogaols) व जिंजरोल्स (gingerols) जैसे फेनोलिक (phenolic) यौगिक होते हैं। इसमें बिसपोलेने (bisapolene) जिंजेरब्रेन (zingiberene) और जिनगीबेरोल (zingiberol) जैसे सेसकुवाईटरपेंस (sesquiterpenes) यौगिक भी होते हैं। यें यौगिक दिल को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। इतना ही नहीं अदरक में एक जिन्जेरोल (gingerol) यौगिक भी होता है जो, ब्लड वेस्सल्स को आराम पहुंचाता है। यह ब्लड फ्लो बढ़ाता है और सीने में दर्द (एनजाइना) से राहत दिलाता है।

अदरक एक एंटी-इन्फ्लैमटोरी के रूप में काम करता है, जो रक्त वाहिकाओं (blood vessels) की दीवारों के नुकसान को रोकता है और हृदय रोग के जोखिम से लड़ता है। अदरक एथरओस्क्लोरोसिस (atherosclerosis) को बढ़ने से रोकता है, ये हृदय रोग के जोखिम के बड़े कारणों में से एक है।

अदरक को कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए भी जाना जाता है। यह पित्त अम्लों (bile acids) के लिए कोलेस्ट्रॉल के रूपांतरण को बढ़ाता है, जिससे शरीर साफ़ होता है। अदरक प्लेटलेट (platelet) जमा होने से रोकता है। इसके जमा होने से रक्त वाहिकाओं (blood vessels) का थक्का बन सकता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ:  Hannah R Vasanthi and R.P Parameswari. Indian Spices for Healthy Heart – An Overview