• हिंदी

सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि हाजमें को भी दुरुस्त रखता है कड़ी पत्ता

सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि हाजमें को भी दुरुस्त रखता है कड़ी पत्ता

कड़ी पत्ते के लगातार सेवन से आपको Diarrhoea होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

Written by Editorial Team |Updated : January 5, 2017 8:28 AM IST

Read this in English

अक्सर देखा गया है है कि लोग धनिये और पुदीने के पत्ते को तो बड़े चाव से खातें हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी सब्जी या उपमा में कड़ी पत्ते दिखते हैं तो वे उसे बाहर निकालकर अलग रख देते हैं। हालांकि कड़ी पत्ते स्वाद में उतने अच्छे नही होते हैं लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद और कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। और अगर आप इन्हें अपने भोजन में शामिल करते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र को सही रखने के साथ ही आपको पेट से जुडी कुछ बीमारियाँ जैसे की अपच और डायरिया से भी बचाते हैं।इसलिए जब अगली बार आपको अपने खाने में कड़ी पत्ते दिखे तो उसे बाहर न फेंके। पढ़ें : त्वचा की समस्याओं में जादू दिखाए कड़ी पत्ते

ये वातहर (Carminative) प्रवृति के होते हैं इसलिए पाचन में इनकी भूमिका अहम् होती है। आयुर्वेद के अनुसार, कड़ी पत्ते में माइल्ड लेक्सेटिव(Laxative) क्षमता होने के कारण यह शरीर से खराब टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही यह आपके शरीर में पित्त की मात्रा को भी नियंत्रित रखता है, जिससे अपच और मिचली आने जैसे समस्याओं से छुटकारा मिलता है। कड़ी पत्ते में पाए जाना वाला अल्कालॉयड कार्बजोल (Alkaloid Carbazole), एंटी-इंफ्लैमटोरी यौगिक की तरह काम करता है जो ज्यादा मसालेदार चीजों को खाने से होने वाली दिक्कतों से बचाता है।

Also Read

More News

यहाँ कड़ी पते को अपने भोजन में शामिल करने के कुछ उपाय बताये जा रहे हैं।

  • कड़ी पत्ते की चटनी नमक,मिर्च और टमाटर के साथ

  • बारीक कटी हुई कड़ी पत्ते पराठों में मिलाकर

  • दाल में कड़ी पत्ते डालकर (दूसरी पत्तेदार सब्जियों के साथ)

  • डायरिया से बचने के लिए छांछ में पिसे हुए कड़ी पत्ते को मिलाकर दिन में 2-3 बार पियें।

सुझाव: अगर आपके बच्चों या परिवार के लोगों को कड़ी पत्ते का स्वाद पसंद नहीं है तो आप इन्हें ग्राइंड करके इसका पेस्ट बना लें और फिर इसे चटनी या करी में मिलाकर उन्हें खिलायें। इससे उनका पाचन तंत्र बिल्कुल सही रहेगा।

सारे इनपुट मुंबई की डायटीशियन डॉ आकांशा झलानी से लिये गये हैं।

मूल स्रोत - Add curry leaves to your food to improve digestion

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।