रोज सुबह एक सेब खाने से होता है ये फायदा!

सेब खाने से हार्ट अटैक और स्‍ट्रोक जैसी गंभीर समस्‍या का जोखिम कम होता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:30 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

बचपन से ही हम सभी ये बात सुनते आ रहे हैं कि हर रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्‍ययन के अनुसार, रोजाना एक सेब खाने से आप खुद को हार्ट अटैक और स्‍ट्रोक जैसी गंभीर समस्‍या से दूर रख सकते हैं। ये कमाल का फल न केवल रोगों से लड़ने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को स्‍वस्‍थ भी रखता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि सेब के सेवन से ह्रदय रोग में भी आराम मिलता है। सेब रेशे वाला फल है इसीलिए इसमें में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सेब को खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। यह एक अच्छा ऑक्‍सीडेंट भी है जो कई बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। पढ़ें- हर रोज़ एक सेब खाएं और अपनी याद्दाश्त बढ़ाएं!

सेब में एंटीऑक्‍सीडेंट फ्लैवोनोइड्स तत्‍व होते हैं। ये तत्‍व हैं- क्‍यूरसेटिन (quercetin), एपिकैटेचिन (epicatechin), एपिगैलोटेचिन (epigallocatechin) ,कीम्‍पफेरल (kaempferol)। ये तत्‍व और अन्‍य पॉलीसिलैबिक (polysyllabic) आपके शरीर के भीतर एलडीएल और कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा सेब खून को पतला करने के में भी बड़ी भूमिका निभाता है। हालांकि स्‍टैटिन (statins) का भी इस्‍तेमाल इसके लिए किया जाता है। इस मामले में शोधकर्ताओं ने अपने एक अध्‍ययन में पाया है कि स्‍टैटिन के इस्‍तेमाल से मसल्‍स डिजीज़ और मायोपैथी जैसे कई सारे कई साइड इफेक्‍ट हो सकते हैं, जबकि सेब के सेवन से कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होता है।

इसके अलावा सेब में भारी मात्रा में पेक्टिन (pectins) होते हैं जो कि कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कम करने के लिए प्रभावी घुलनशील फाइबर हैं। एक अमेरिकी अध्‍ययन के अनुसार, रोजाना एक सेब खाने से केवल छह हफ्ते में एलडीएल कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल 20 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

अगर आप हार्ट अटैक के खतरे से बचना चाहते हैं और स्‍वस्‍थ रहना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह एक सेब खाकर अपने दिन की शुरुआत करें।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: Briggs, A. D., Mizdrak, A., & Scarborough, P. (2013). A statin a day keeps the doctor away: comparative proverb assessment modelling study. Bmj347, f7267.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source