एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आंवले का ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप भी Acidity और Indigestion से अक्सर परेशान रहते हैं तो आंवले का ऐसे इस्तेमाल करके पायें आराम!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

गैस की समस्या से आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं, दिन में कई बार जंक फ़ूड खा लेने से और ख़राब जीवनशैली के कारण अधिकतर लोग इस समस्या से पीड़ित रहते हैं। अगर आप भी अपच और गैस की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो आंवले के इस्तेमाल से इससे छुटकारा पा सकते हैं।

आंवला कैसे मदद करती है : आंवले में कई तरह के शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं साथ ही यह पेट के टॉक्सिक लेवल को कम करने में भी मदद करती है जिससे पेट में होने वाले दर्द व अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह शरीर में पित्त को भी कम करती है, आंवले में पाए जाने वाले एक केमिकल के कारण ये पेट में गैस्ट्रिक जूस के उत्सर्जन को बढ़ा देते हैं जिससे पाचन क्रिया सही रूप से काम करने लगती है। इसके अलावा इसमें पानी और फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है।

कैसे इस्तेमाल करें : आंवले को आप कई तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ ख़ास तरीके :

सूखे आंवले : आंवले को पानी में उबाल लें और टुकड़ों में काट लें। इसमें नमक मिलाकर इसे धूप में सुखा लें। जब भी आपको अपच या गैस की समस्या हो तो तुरंत आराम पाने के लिए इन सूखे हुए आंवले को खाएं। ये सूखे आंवले आजकल बाज़ार में भी आसानी से उपलब्ध हैं।

आंवले का जूस : आंवले को टुकड़ों में काटकर इसे ग्राइंड करके इसका जूस निकाल लें। इसे रोजाना सुबह खाली पेट पियें। यह एसिडिटी को रोकने का सबसे असरदार घरेलू उपाय है। पढ़ें: सिर्फ एक गिलास आंवले का जूस पीने से होते हैं ये 8 फायदे

ताजा आंवला : अगर आप अक्सर ही अपच और एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो इससे बचने के लिए रोजाना 2-3 ताजा आंवला खाया करें। हालांकि इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है लेकिन इसके फायदों को देखते हुए आपको इसे नियमित रूप से खाना चाहिए।

आंवले का मुरब्बा: आंवले का मुरब्बा, स्वाद में मीठा भी होता है और इसे बनाना भी आसान है। ये गैस से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत मदद करता है। इसे नियमित रूप से खाने से आप पाचन, एसिडिटी और पेट के अल्सर जैसी कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसे बनाने के लिए पहले आंवले को पानी में उबाल लें फिर इसे अच्छे से छान लें और उसके बाद इसमें चीनी का रस मिला दें। इसे आप लम्बे समय तक स्टोर कर सकते हैं।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source