... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:31 AM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
क्या आप अपना कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में नैचुरल चीज़ें खा रहे हैं? अगर नहीं, तो हम आपको एक ऐसी चीज़ खाने की सलाह देंगे जो आसानी से आपके किचेन में मौजूद होगी – बादाम। यूं तो बादाम में फैट काफी अधिक होता है, शायद यही कारण है जिसकी वजह से लोग इन्हें खाने से बचते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि बादाम में अनहेल्दी फैट्य या सैचुरेटिड फैटी एसिड नहीं होता। बादाम में मोनो-सैचुरेटिड फैट या गुड फैट होता है जो कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में अपना योगदान देते हैं। उसके अलावा, बादाम में फाइबर और खनिज तत्व (कॉपर, मैग्नीशियम) आदि होते हैं जिनमें कॉलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है। ( इसे भी पढ़ें - भीगे बादाम खाने के 6 लाभ जानिये)
बेरीमैन सीई और उनके साथियों ने एक अध्ययन में पाया कि स्वस्थ इंसान के अंदर बादाम लगातार बैड कॉलेस्ट्रॉल कम करते हैं। ऐसा वो अपने में मौजूद पोषक तत्वों की मदद से करते हैं। इस अध्ययन के अनुसार, इसके पोषक तत्व सबसे पहले जड़ या उस प्रक्रिया को निशाना बनाते हैं जिससे शरीर में एलडीएल कम होता है। ये कॉलेस्ट्रॉल और बाइल पिगमेंट को खून में दोबारा अवशोषित होने से रोकते हैं, जिससे ये शरीर से बाहर निकल जाता है। ये लीवर में एलडीएल की अभिग्राही गतिविधियां भी बढ़ाते हैं। इस अध्ययन में ये बात भी कही गई है कि बादाम में मौजूद कुछ पोषक तत्व एंजाइम को नियमित कर सकते हैं। ये ऐसे एंजाइम होते हैं जिनकी ज़रूरत शरीर में बाइल एसिड और कॉलेस्ट्रॉल को मिलाने के लिए होती है। इसलिए कोशिश करें कि हर रोज़ थोड़े बादाम खाएं, और शरीर का कॉलेस्ट्रॉल नैचुरल तरीके से घटाएं।
चित्र स्रोत – Shutterstock
संदर्भ:
Berryman CE et al. Effects of almond consumption on the reduction of LDL-cholesterol: a discussion of potential mechanisms and future research directions.
.