... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read in English
अनुवादक – Shabnam Khan
आपका दिल आपके शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इस एक अंग में किसी भी तरह की परेशानी होने से पूरे शरीर को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसे जितना हो सके स्वस्थ रखा जाए। आप अपनी डायट में कुछ चीज़ों को शामिल करके ऐसा कर सकते हैं। आइये जानते हैं लहसुन समेत ऐसी 6 नैचुरल चीज़ें जिनको खाने से आपका दिल स्वस्थ रहेगा।
1) लहसुन
लहसुन अपने औषधीय गुणों की वजह से जाना जाता है। अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि हर रोज लहसुन की एक कली खाने से एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल यानी बैड कॉलेस्ट्रॉल कम होता है, और गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ये ब्लड प्रेशर को भी ठीक रखता है।
2) लाल मिर्च
आप सभी लाल मिर्च तो जरूर खाते होंगे लेकिन शायद ही आपको इस बात का अंदाजा होगा कि ये आपके दिल के लिए कितनी अच्छी होती है। इसमें मौजूद कैप्सेसिन ब्लड वेसेल को लचीला बनाता है, और उन्हें हेल्दी रखने में मदद करता है। ये खून का थक्का बनने से बचाव करता है और बैड कॉलेस्ट्रॉल कम करता है।
3) अदरक
अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि अदरक खून का थक्का बननेसे रोकता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है और एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है।
4) ग्रीन टी
इसमें एपिगल्लो कैटेचिन गैल्लेट (epigallo catechin gallate)होता है जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है।ये एंटीऑक्सीडेंट ब्लड वेसेल की अंदरूनी परत को बनाने वाले ऊतकों का स्वास्थ्य बेहतर करते हैं। स्टडी में ये बात सामने आई है कि ग्रीन टी बैड कॉलेस्ट्रॉल कम करती है और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है।
5) अर्जुन पेड़ की छाल
अर्जुन पेड़ में कई ऐसे तत्व होते हैं जो दिल के लिए अच्छे होते हैं, जैसे कि टैनिन्स, ट्रीटर्पेंनॉइड सेपोनिन और फ्लेवोनॉइड आदि। आयुर्वेद में अर्जुन पेड़ को शक्तिशाली कार्डियोटॉनिक ड्रग माना गया है। अब शोधकर्ताओं ने ये पाया है कि इस पेड़ की छाल से वही काम लिया जा सकता है जो दिल के दौरा पड़ने पर नाइट्रोग्लासेराइन से लिया जाता है। ये बैड कॉलेस्ट्रॉल घटाकर गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाने में भी मददगार है।
6) गुग्गुल
आयुर्वेद में गुग्गुल को मोटापा, अर्थराइटिस और दिल की समस्याओं का उपचार करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। शोध में ये सामने आया है कि गुग्गल में केटोनिन स्टेरॉइड तत्व होते हैं जो धमनियों को ब्लॉक होने से बचाते हैं। ये शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है इसलिए वज़न घटाने में मददगार है। इस तरीके से ये आपका दिल भी स्वस्थ रखता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock