hamburger icon
A
Read in English

रोजाना शाम को चावल का मांड पीने से होते हैं ये बड़े कमाल

गर्मियों में चावल का मांड पीने से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। जाहिर है, चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए आप विभिन्न तरह के ठंडे पदार्थ पीते होंगे। वैसे इन दिनों रोजाना ताजे फलों का एक गिलास रस पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इससे आपको दिन भर सक्रिय रहने के लिए आवश्यक ऊर्जा मिलती है। लेकिन इसमें शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। खैर, जूस की जगह आप चावल का पानी या मांड (Rice kanji) ट्राई कर सकते हैं। ये पूरी तरह से हेल्दी ड्रिंक है और आपको हाइड्रेटेड रखती है। पढ़ें- चावल का मांड या कांजी के 5 फायदों के बारे में जानें

चावल का मांड क्यों

अहमदाबाद स्थित शाल्बे हॉस्पिटल की एक्स सीनियर डाइइटिशन एंड न्यूट्रीनिश्ट डॉक्टर स्वाति दवे के अनुसार, हीट स्ट्रोक और गर्मी से निपटने के लिए चावल का पानी हेल्दी ड्रिंक्स की लिस्ट में नंबर एक पर आता है। गर्मी में पसीने के कारण शरीर से पोषक तत्व ख़त्म होने लगते हैं, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। शाम के समय चावल के पानी में थोड़ा नमक डालकर पीने से खोये हुए इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये डिहाइड्रेशन के खतरे को भी कम करता है। इसे पीने से आपकी त्वचा पर नमी आती है और ये ऊर्जा का भी एक अच्छा स्रोत है। इसलिए अगर आप गर्मियों में थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, तो ये ड्रिंक ज़रूर पियें।

इसे कैसे तैयार करें

आप इसे अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए दो कप पानी में एक कप चावल मिलाकर आंच पर रखें। चावल में उबाल आने पर पानी को एक साफ़ बर्तन में अलग निकाल लें। इसमें स्वाद के लिए थोड़ा नमक मिला लें। आप इसमें थोड़े पके चावल भी मिला सकते हैं। चावल का मांड रोजाना शाम को पीने से आपकी दिनभर की थकान और तनाव को दूर करने में भी मदद मिलती है।

चित्र स्रोत - Shutterstock