... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:31 AM IST
Pineapple juice: A storehouse of nutrients, not many people know that pineapple juice is one of the best post workout drinks. It contains vitamin C and bromelian, an enzyme that prevents inflammation commonly caused due to athletic injuries. These results were published in the Journal of Sports Sciences.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
इस बात में कोई शक नहीं है कि अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होगा तो, आपको हृदय रोगों का जोखिम भी अधिक हो सकता है। मध्यम आयु वर्ग के लोगों के लिए सबसे बड़ी स्वास्थ्य चिंताओं में से एक कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखना है। रैनबैक्सी लैबोरेटरीज लिमिटेड द्वारा 2014 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, 27 फ़ीसदी भारतीयों को खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) का लेवल अधिक होने की वजह से एक या उससे अधिक दिल की बीमारी का जोखिम था। पढ़ें: शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आंवला का ऐसे करें प्रयोग
आपकी डायट और लाइफस्टाइल सीधे तौर पर आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को प्रभावित कर सकते हैं। हम आपको इस लेख में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए एक स्वादिष्ट तरीका बता रहे हैं। ये स्वादिष्ट तरीका है पाइनएप्पल यानी अनानास का जूस। जी हां, आप अपनी डायट में अनानास जूस को शामिल करके स्वाभाविक रूप से अपने खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। लेबनीज अमेरिकन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने प्लाज्मा तरल पदार्थ पर, दूसरों के बीच में, अनानास के रस के प्रभाव का अध्ययन किया है।
ये अध्ययन मेडिकल साइंस मॉनिटर के दिसंबर 2005 के संस्करण में प्रकाशित किया गया था। शोधकर्ताओं ने कुछ चूहों पर परीक्षण किया था। उन्होंने पाया कि अनानास का जूस पीने वाले चूहों में लिपोप्रोटीन कणों (lipoprotein particles) में कमी आई थी। लिपोप्रोटीन से घातक हृदय रोग होने का जोखिम होता है। हालांकि इस अध्ययन में केवल में यह निर्धारित हुआ है कि अनानास जूस का चूहों पर सकारात्मक प्रभाव कैसे पड़ता है। लेकिन इसका असर मनुष्य पर प्रभावी है या नहीं, यह निर्धारित करने के लिए अभी कई अध्ययनों की ज़रुरत है।
इसके बावजूद अनानास का जूस स्वाभाविक रूप से कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने या कंट्रोल करने में सहायक है। जर्मन शोधकर्ताओं के अनुसार, अनानास के ज़रिये बच्चों में साइनसाइटिस का इलाज भी किया जा सकता है। अब आप अनानास जूस को अपनी डायट में शामिल करके इसका पूरा लाभ ले सकते हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: Med Sci Monit. 2005 Dec;11(12):BR465-72. Epub 2005 Nov 24. Effect of acute and chronic grapefruit, orange, and pineapple juice intake on blood lipid profile in normolipidemic rat. Daher CF(1), Abou-Khalil J, Baroody GM.