... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
हर्बल चाय का विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आपको बता दें कि हर्बल चाय का साकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। मूत्र मार्ग में संक्रमण (यूटीआई) एक ऐसी गंभीर समस्या है, जिसमें चिकित्सा सहायता की ज़रुरत हो सकती है। लेकिन इसके जोखिम को घरेलू उपचार की मदद से काफी हद तक रोका जा सकता है। ये बैक्टिरीयल इंफेक्शन वाली बीमारी महिला और पुरूष दोनों को किसी भी समय हो सकती है। इंफेक्शन से बचने के लिए सबसे ज़रूरी मूत्र मार्ग में फंगल और माइक्रोबियल को बढ़ने से रोकना होता है। इंफेक्शन से बचने के लिए आप हिबिस्कुस (hibiscus) फूल यानि जपाकुसुम या गुड़हल का इस्तेमाल कर सकते हैं। पढ़ें- इस फूल को चाय और पानी में डालकर पीने से दूर होगा बुखार
गुड़हल का फूल यूटीआई में कैसे सहायक है
शोधकर्ताओं ने यूटीआई से पीड़ित लगभग 61 महिलाओं पर किये गए एक अध्ययन में पाया कि इस फूल का सेवन करने वाली महिलाओं के इन्फेक्शन में 77 फ़ीसदी कमी हो गयी थी। एक दूसरे अध्ययन के अनुसार, इसके एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबल गुणों का कैनडीडा अल्बिकन्स (candida albicans) पर प्रभाव पड़ता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों से मूत्र मार्ग के हानिकारक बैक्टीरिया को ख़त्म करने में मदद मिलती है। इसकी चाय में मौजूद फ्लेवोनोइड्स (flavonoids) से ई कोली (E.coli) को रोकने में मदद मिलती है, जिससे यूटीआई का जोखिम कम होता है।
इसका इस्तेमाल ऐसे करें
आप इस फूल का काढ़ा बनाकर दिन में दो बार पी सकते हैं। इससे आपको इन्फेक्शन से लड़ने और उसे बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावा गुड़हल की चाय टी बैग के रूप में बाज़ार में उपलब्ध होती है। आप इन्फेक्शन से बचने के लिए एक हफ्ते में 2 से 3 बार पी सकते हैं। इससे आपको लाभ होगा।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ- Allaert F. Double-blind, placebo-controlled study of Hibiscus sabdariffa L extract in the prevention of recurrent cystitis in women. Poster presented at the Federative Pelviperineal Diagnostics and Procedures Meeting: Convergences in Pelviperineal Pain. Nantes, France: December 16-18, 2009.
Jiménez-Ferrer, E., Alarcón-Alonso, J., Aguilar-Rojas, A., Zamilpa, A., Jiménez-Ferrer, C. I., Tortoriello, J., & Herrera-Ruiz, M. (2012). Diuretic effect of compounds from Hibiscus sabdariffa by modulation of the aldosterone activity. Planta medica, 78(18), 1893-1898.
Alshami, I., & Alharbi, A. E. (2014). Hibiscus sabdariffa extract inhibits in vitro biofilm formation capacity of Candida albicans isolated from recurrent urinary tract infections. Asian Pacific journal of tropical biomedicine, 4(2), 104-108.