... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
डायबिटीज या मधुमेह से आज पूरी दुनिया में अधिकतर लोग पीड़ित हैं और भारत में तो मधुमेह रोगियों की संख्या पूरे विश्व में सबसे ज्यादा है। खानपान में कई तरह के परहेज, इन्सुलिन इंजेक्शन और दवाइयों के इस्तेमाल के बावजूद डायबिटीज को कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि कुछ ऐसे घरेलू उपचार हैं जिनसे आप अपने ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करके डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते हैं। करेले और लौकी के जूस से होने वाले फायदों के बारे में तो हम सब जानते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वीट्ग्रास जूस भी डायबिटीज के मरीजों के लिये बहुत फायदेमंद है। पढ़ें : डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा पानी पीने से होते हैं ये फायदे
वीट्ग्रास जूस कई तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद होता है, यह वजन को कम करने में सहायक तो है ही साथ ही यह पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में भी आराम पहुंचाता है। पनाचे स्किन एंड हेयर क्लिनिक एंड स्लिमिंग सेंटर की डॉ. नम्रता भाराम्बे बताती हैं की वीट्ग्रास जूस में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है इसलिये यह डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद करता है। फाइबर से आपका पेट काफी लम्बे समय तक भरा रहता है जिससे आपके शरीर के ब्लड ग्लूकोज लेवल में कम परिवर्तन होता है। जर्नल एडवांसेज इन फार्माकोलॉजी साइंस में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, वीट्ग्रास पाचक ग्रंथि द्वारा होने वाले इंसुलिन के स्त्राव को बढ़ा देता है। शोध में यह बात भी पता चली की यह जूस आपके एचबीए1सी (HbA1C) लेवल को कम करता है साथ ही हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ा देता है जिस कारण डायबिटीज और उससे होने वाली बीमारियों से बचाव होता है।
शोध के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित अधिकांश मरीजों में कोलेस्ट्रॉल लेवल और सीरम ट्राई ग्लायसेराइड लेवल काफी बढ़ा हुआ होता है जिससे उनमें दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। लेकिन व्हीट ग्रास जूस आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल, वीएलडीएल(VLDL) , एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लायसेराइड लेवल को काफी हद तक कम कर देते हैं जिससे डायबिटीज से होने वाली परेशानियों से बचाव होता है।
व्हीटग्रास जूस को कैसे पियें: वैसे तो आजकल बाज़ार में भी रेडीमेड वीट्ग्रास जूस उपलब्ध हैं लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो आप व्हीट ग्रास को घर में उगा सकते हैं और रोज सुबह इसका ताजा जूस पी सकते हैं। सात दिन पुरानी वीट्ग्रास को अच्छे से धो लें और पानी के साथ ग्राइंड कर लें। इस जूस को किसी मलमल के कपड़े की मदद से छान लें और रोजाना सुबह इसका खाली पेट ही सेवन करें।
चित्र स्रोत: Shutterstock
संदर्भ:
Mohan Y, Jesuthankaraj GN, Ramasamy Thangavelu N. Antidiabetic and Antioxidant Properties of Triticum aestivum in Streptozotocin-Induced Diabetic Rats. Advances in Pharmacological Sciences. 2013;2013:716073. doi:10.1155/2013/716073.