... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
दूषित खानपान डायरिया का कारण बन सकता है। डायरिया में बहुत लूज मोशन होता है । इस बीमारी में शरीर में पानी की भारी कमी हो जाती है, जिससे शरीर कमजोर हो जाता है। इसमें शरीर में संक्रमण फैलने का खतरा काफी बढ़ जाता है। डायरिया होने पर डॉक्टर से परामर्श और दवा लेना इससे निपटने का सही तरीका है। लेकिन इससे पहले आप एक आसान घरेलू उपाय से काफी हद तक इसमें राहत पा सकते हैं। ये उपाय है दिन में नियमित रूप से नारियल का पानी पीते रहना। पढ़ें- नेचुरल ड्रिंक नारियल पानी के सभी 5 फायदे जानें
डायरिया में कैसे सहायक है नारियल पानी
नारियल पानी सामान्यतः डायरिया के कारण पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) को रोकने के लिए सदियों पुराने उपायों में से एक है। इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स से भरपूर नारियल का पानी ना केवल शरीर में मिनरल्स की भरपाई करता है बल्कि आपको हाइड्रेटेड भी रखता है। इसके अलावा ये शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायक है, जिससे डायरिया में जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है। नारियल पानी प्राकृतिक रूप से आइसोटोनिक होता है। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट और पानी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
इन बातों का रखें विशेष ख़्याल
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ:
Kuberski, T., Roberts, A., Linehan, B., Bryden, R. N., & Teburae, M. (1979). Coconut water as a rehydration fluid. The New Zealand medical journal,90(641), 98-100.
Adams, W., & Bratt, D. E. (1992). Young coconut water for home rehydration in children with mild gastroenteritis. Tropical and geographical medicine,44(1-2), 149-153.