पेशाब के समय जलन और दर्द से बचने के लिए पिएं लौकी का जूस

Urinary tract infection से राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:21 AM IST

Read this in English.

क्‍या आपको पेशाब करते समय मूत्र मार्ग में दर्द और जलन होती है? अगर आप मूत्र मार्ग में इंफेक्‍शन से पीड़‍ित हैं और आपको दवाईयां खाने के बाद भी कोई आराम नहीं मिल रहा है, तो आप इस समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए इस घरेलू उपाय अपना सकते हैं, वह है लौकी का जूस। जी हां पानी की मात्रा में उच्च और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर लौकी का जूस के सेवन से मूत्र मार्ग में संक्रमण के कष्ट से कुछ हद तक राहत पाया जा सकता  है। पढ़ें- हर रोज़ सुबह लौकी का जूस पीने के 9 लाभ

कैसे मदद करता है लौकी का जूस

मूत्र मार्ग में संक्रमण होने के आम लक्षणों में से एक जलन है, जो मूत्र में एसिड के उच्‍च स्‍तर के कारण होती है। लौकी के जूस में 96 फीसदी पानी होता है, जो शरीर पर कूलिंग प्रभाव डालता है। नेचर में ऐल्कलाइन होने के चलते लौकी का जूस एक शक्तिशाली मूत्रवर्धक डाइयुरेटिक (diuretic) एजेंट के रूप में कार्य करता है और पेशाब के समय होने वाली जलन को कम करता है।

इसका प्रयोग कैसे करें

पेशाब के समय जलन और दर्द से राहत पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट ताजा लौकी का जूस पिएं।

ऐसे बनाएं लौकी की जूस

  • आप लौकी का जूस निकालने के लिए जूसर का प्रयोग कर सकते हैं।
  • जूसर में लौकी के साथ उसमें पूरा नींबू मिलाएं। विटामिन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे गुणों के होने के चलते नींबू से आपको जल्‍दी आराम मिलेगा।
  • इसके बाद इसमें पुदीना और धनिया के पत्‍ते भी मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें काला नमक डालें और जूसर से जूस निकाल लें।

लौकी का जूस पीने के अलावा आपको कुछ ज़रूरी बातों का भी ध्‍यान रखना बेहद ज़रूरी है। जैसे-

  • जल्‍दी आराम पाने के लिए उचित स्‍वच्‍छता और साफ सफाई का भी ध्‍यान रखें।
  • अगर आपका पाचन स्‍वस्‍थ नहीं है, तो इसका सेवन करने से बचें।
  • अलग टेस्‍ट के लिए लौकी का जूस रोजाना केवल कुछ दिनों तक ही पिएं। इसके बाद उसे ज्‍यादा टेस्‍टी बनाने के लिए उसमें सब्जियां या फल मिला सकते हैं।

मूल स्रोत - Lauki juice — the secret remedy for urinary tract infections

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source