... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
दिल को स्वस्थ रखने में अच्छे खानपान का बहुत अहम रोल होता है। विशेषकर जब आप दिल के मरीज़ हैं, तो आपको अपने खाने का बहुत ध्यान रखने की ज़रुरत होती है। खैर, आप चुकंदर को अपनी डायट में शामिल करके दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। इस सब्जी से ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिलती है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट (nitrates) दिल को स्वस्थ रखने के लिए मुख्य तत्व के रूप में काम करता है। पढ़ें- जानिये चुकन्दर कैसे रखता है लीवर को स्वस्थ!
चुकंदर ही क्यों
चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स रक्त वाहिकाओं (blood vessels) को चौड़ा करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में सहायक हैं। इसके अलावा ये दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और पम्पिंग एक्शन को बढ़ाने में भी मददगार हैं। इतना ही नहीं रोजाना चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कम करने और अन्य हृदय रोगों के लक्षणों को रोकने में मदद मिलती है।
चुकंदर का जूस ही क्यों
एक एक अध्ययन के अनुसार, 500 ग्राम चुकंदर से निकाला गया जूस दो हफ्तों तक पीने से हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं रोजाना इसका जूस पीने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन से निपटने, ब्लड प्यूरीफाई करने और दिमाग तेज करने में मदद भी मिलती है।
ऐसे बनाएं चुकंदर का जूस
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ- Coles, L. T., & Clifton, P. M. (2012). Effect of beetroot juice on lowering blood pressure in free-living, disease-free adults: a randomized, placebo-controlled trial. Nutr J, 11(106), 10-1186.