... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
आमतौर पर माना जाता है कि मीनोपॉज़ होता है तो उसके कारण वज़न भी बढ़ता है। जबकि एक्सपर्ट कहते हैं कि ये दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए नहीं है। लेकिन हां, मीनोपॉज़ में होने वाली ऐसी तीन चीज़ें हैं जिसे आमतौर पर मोटापे से जोड़ा जाता है। अहमदाबाद की न्यूट्रीशनिस्ट और डायटीशियन डॉक्टर स्वाति दवे कहती हैं कि मीनोपॉज़ में – कैलोरी की अधिक खपत, कम एक्सरसाइज़ और तनाव आपका वज़न बढ़ा सकता है।
कैलोरी की खपत बढ़ना – दुर्भाग्य से, उम्र बढ़ने पर ज्यादातर महिलाएं ये बात नहीं समझती की हाई-कैलोरी की वजह से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। डॉक्टर स्वाति के अनुसार, जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, मांसपेशियां कमज़ोर होने लगती है और मेटाबॉलिक रेट भी गिरने लगता है। इसलिए अगर आप ज्यादा खाएंगी तो बस आपका वज़न बढ़ेगा। इसलिए उम्र बढ़ने पर अपनी कैलोरी की खपत पर नज़र रखनी चाहिए। (इसे भी पढ़ें - महिलाओं की पीएमएस संबंधित समस्याएं दूर करे ये योगासन)
कम एक्सरसाइज़– चाहे वर्किंग हो या हाउसवाइफ, महिलाएं दिन के 24 घंटे और हफ्ते के 7 दिन किसी न किसी काम में उलझी ही रहती हैं। लेकिन इस उम्र में महिलाओं के एनर्जी लेवल में गिरावट आती है और साथ ही मांसपेशियां कमज़ोर होने लगती हैं। और जब आप ऐसे में एक्ससाइज़ भी नहीं कर पाती तो आपके शरीर को नुकसान पहुंचता है। इसका सबसे बड़ा नुकसान वज़न बढ़ना है। कमर और कूल्हे के आसपास चर्बी ज़्यादा बढ़ने लगती है। (इसे भी पढ़ें - कामकाजी महिलाएं वज़न घटाएं ऐसे)
तनाव – उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तनाव बढ़ता रहता है। मीनोपॉज़ के दौरान महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, जिससे उनका तनाव और बढ़ जाता है। तनाव के कारण महिलाएं खानपान का ख्याल नहीं रखती। वो अनहेल्दी खाना खाने लगती है, जिससे वज़न बढ़ता है।
ये कहना सही होगा कि मीनोपॉज़ नहीं बल्कि मीनोपॉज़ से जुड़ी जीवनशैली वज़न बढ़ाती है। इसलिए जब आपको मीनोपॉज़ हो, तो इन तीन बातों का खास ख्याल करें।
चित्र स्रोत - Shutterstock