... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
छोटी-मोटी चोट लगने पर घाव को साफ करने के लिए हाइड्रोजन पैराडॉक्साइड या अल्कोहल लगाने का काम हममें से ज़्यादातर ने बचपन में देखा ही होगा। कुछ लोगों का मानना है कि चोट को खुला छोड़ना ठीक है तो वहीं बहुत से लोग नैचुरल और घरेलू उपाय को बेहतर और सेफ मानकर उन्हें अपनाते हैं। जो भी हो लेकिन अल्कोहल का इस्तेमाल तकलीफ कम करने की बजाय नुकसान ही पहुंचाएगी। फोर्टिस हॉस्पिटल, मुंबई में कंसल्टेंट फ़िज़िशियन डॉ. प्रदीप शाह बता रहें कि चोट पर अल्कोहल लगाना कितना सही है और कितना ग़लत?
अगर आपको चोट लगी है तो अल्कोहल से साफ न करना ही सबसे बेहतर तरीका होगा। जी हां, अल्कोहल से टिश्यूज़ को नुकसान पहुंच सकता है जिससे घाव को ठीक होने में समय लग सकता है। हालांकि अल्कोहल बैक्टेरिया को पनपने से रोकता है लेकिन यह हेल्दी स्किन सेल्स को जला भी सकता है। इसी तरह स्किन सेल्स को होनेवाले नुकसान के कारण आपको दर्द, सूजन, खुजली या जलन महसूस हो सकती है। आमतौर पर किसी सर्जरी या इंजेक्शन से पहले अल्कोहल का इस्तेमाल कीटाणुनाशक के तौर पर होता है लेकिन इसकी जगह हाइड्रोजन पैराडॉक्साइड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे करें घाव को साफ?
वैसे कटने-छिलने या खरोंच लगने पर होनेवाले घावों को साफ करने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें। आप चोट वाली जगह को किसी एंटीबैक्टेरिअल या सौम्य साबुन से भी साफ कर सकती हैं। हल्के हाथों से चोट वाली जगह को रगड़ें ताकि धूल, गंदगी और खून साफ किया जा सकते। पानी से साफ करने के बाद किसी साफ तौलिए या रूई से थपथपाकर सुखाएं और फिर एंटीबॉयोटिक क्रीम लगाएं। अगर चोट या घाव बहुत गहरा है या लगातार खून बह रहा हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। हल्दी, मक्खन, फिटकरी (alum) या ऐलो वेरा के इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योंकि इनसे सूजन और जलन बढ़ सकती है।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock