hamburger icon
A
Read in English

ब्लैक टी पीना सेहत के नजरिये से क्यों नहीं है सुरक्षित?

ब्लैट टी पीने के बावजूद एसिडिटी होने का कारण समझ नहीं पा रहे हैं?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 8:30 AM IST

सुबह उठकर चाय बिना पियें दिन की शुरूआत कैसे करें! है न, इसलिए आजकल लोग एसिडिटी या कैलोरी कम करने के चक्कर में मसाला चाय या दूध चाय को छोड़कर ब्लैक टी पीने लगे हैं। लोगों का मानना है कि इन चाय की तुलना में ब्लैक टी पीना सेहतमंद होता है।

ब्लैक टी पीना सेहतमंद है- सच, या मिथक?

इस बारे में हमारी डायटीशियन और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा अग्रवाल का कहना है कि ब्लैट टी पीना किसी भी नजरिये से सेहत के लिए अच्छा नहीं है। वैसे तो माना जाता है कि ब्लैट टी पीने से फैट बर्न होता है लेकिन इसमें टैनिन, निकोटीन और कैफ़ीन रहता है जो रक्त कोशिकाओं को संकुचित करके शरीर में सुचारू रूप से रक्त का संचार होने में बाधा उत्पन्न करती है। साथ ही ये किसी भी प्रकार के फूड्स के न्यूट्रिएन्ट्स को सोखने के प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करके शरीर में पोषक तत्वों की भी कमी ला देती है। इसमें जो कैफीन होता है वह आयरन की सोखने नहीं देता है जिसके कारण शरीर में कैल्सियम की कमी हो जाती है जिसके कारण हड्डियाँ भी कमजोर हो जाती है।

इस चाय के बारे में सबसे ज्यादा चिंता में डालने वाली बात ये है कि जो लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ है उनके प्रेशर को बढ़ाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। क्योंकि रक्त कोशिकाओं के संकुचन से हार्ट पर बहुत प्रेशर बढ़ता जिसके कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना तीव्र हो जाती है। साथ ही निकोटीन और टैनिन जैसे विषाक्त पदार्थों के शरीर में बढ़ जाने के कारण जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी का प्रॉबल्म होता है वे भी ब्लैट टी पीने से परहेज़ करें।

अब तो आप जान ही गए होंगे कि ब्लैट टी पीना सेहत के लिए क्यों नुकसानदेह है।

चित्र स्रोत:  Shutterstock