... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 3, 2017 4:38 PM IST
आपने आखिरी बार अपने ब्रेस्ट का सेल्फ एक्ज़ामकब किया है? आप कितनी बार ब्रा बदलते हैं? क्या आप अपने अपनी उम्र के अनुसार ब्रा के साइज पर ध्यान देती हैं? अगर आप इन सवालों के जवाब दे पाती हैं तो तब आपको पता लगेगा कि आप अपने ब्रेस्ट का कितना ख्याल रखती है। डॉ. उमा वैद्दनाथन, कंसल्टेंट गायनाकॉलोजिस्ट एंड यूनिट हेड एट मैक्स हॉस्पिटल, न्यू दिल्ली का कहना है कि शरीर के अन्य अंगों की तरह बॉडी के इस अंगों का भी उतना ही ख्याल रखना चाहिए। चलिये अगर आपको पता नहीं ब्रेस्ट का कैसे ख्याल रखना चाहिए तो एक्सपर्ट के इन टिप्स पर ध्यान दें।
सही नाप का ब्रा पहनें- ब्रेस्ट का अगर सही तरह से केयर करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको सही साइज का ब्रा पहनें। आप जब भी ब्रा खरीदने जाय तब इस बात का ध्यान रखें कि वह न ज्यादा ढीला हो और न ही ज्यादा टाइट। जिस साइज में आपको आराम महसूस हो उसी साइज का ही ब्रा पहनें। हां कॉर्सेट या बॉडी वियर न पहनें तो ही अच्छा है क्योंकि इससे ब्रेस्ट के मसल्स के ऊपर अनावश्यक दबाव पड़ता है। कहने का मतलब ये है कि बड़े ब्रेस्ट या छोटे ब्रेस्ट के साइज के अनुसार ही ब्रा खरीदना चाहिए।
रात को ब्रा पहनकर सोना चाहिए या नहीं- रात को ब्रा पहनकर सोयेंगे या नहीं आप लोगों के इच्छा पर निर्भर करता है क्योंकि जिनके ब्रेस्ट का साइजछोटा होता है वह न भी पहनें तो कोई फर्क महसूस नहीं होता है। लेकिन जिनके ब्रेस्ट का साइज बड़ा होता है वे जब सोते हैं तब ब्रेस्ट का एक तरफ लुढ़क जाने के कारण सोने में प्रॉब्लम होता है। अगर आप रात को ब्रा पहनकर सोना चाहते हैं तो स्पोर्ट ब्रा पहनकर सोयें इससे ब्रेस्ट मूवमेंट में आसानी होती है।
ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने वाले क्रीम- बहुत सारे लोगों को ये पता नहीं कि उम्र के अनुसार ब्रेस्ट का साइज और शेप बदलता है। क्योंकि लड़कियां जैसे ही प्यूबर्टी के स्टेज में पहुँचती है या प्रेगनेंटी होतीं हैं या मेनोपोज़ को हीट करती हैं तब ब्रेस्ट का साइज और शेप बदल जाता है। जो लोग इस क्रीम का इस्तेमाल करने की बात सोच रहे हैं वे सिर्फ अपने पॉकेट को खाली करने का ही काम करेंगे। डॉ. उमा वैद्दनाथन का कहना है कि ये क्रीम स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के काम आता है।
ब्रेस्ट पीर्सिंग को कहे ना- अगर आप ब्रेस्ट पीर्सिंग करने की बात सोच रहे हैं तो दो बार सोच लें क्योंकि इससे न सिर्फ आपको दर्द होगा बल्कि भविष्य में आप ब्रेस्टफिडिंग भी नहीं करा पायेंगे। इसके साथ ही इंफेक्शन होने का खतरा भी होता है।
अपने लाइफस्टाइल में लायें बदलाव- शायद आपको पता नहीं कि शराब या सिगरेट पीने से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा होता है। कई अध्ययनों से ये साबित हुआ है कि जो महिलायें शराब और सिगरेट का सेवन ज्यादा करती हैं उनको ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए शराब और सिगरेट संभल कर पियें और रखें अपने ब्रेस्ट को हेल्दी।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock