... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
डिप्रेशन यानी तनाव सबसे आम मानसिक बीमारी है। अक्सर अनदेखी कर देने वाली ये बीमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती है। कई बार तो इसकी वजह से रोज़मर्रा के कामकाज भी मुश्किल हो जाते हैं। डिप्रेशन के लक्षणों में थकान, मन न लगना, खुशी महसूस न होना, नींद न आना, भूख न लगना और कहीं ध्यान न लगना आदि है। अध्ययनों में ये बात भी सामने आई है कि तनाव और अवसाद लंबे वक्त तक बने रहने से कई बड़ी बीमारियों के कारण भी बन सकते हैं।
क्लिनिकल डिप्रेशन को सिर्फ एंटी-डिप्रेसेंट और काउंसलिंग के साथ ठीक किया जा सकता है, लेकिन आपकी डायट भी इस मानसिक बीमारी से लड़ने में काफी अहम भूमिका निभाती है। डिप्रेशन से लड़ने के लिए आप अपनी डायट में फोलिक एसिड शामिल कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने ये पाया है कि डिप्रेशन से जुड़ी ज्यादातर मरीज़ों में ब्लड सेल फोलेट की कमी पाई जाती है। जर्नल ऑफ साइकोज़ोमेटिक रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन में ये पाया गया कि डिप्रेशन के ट्रीटमेंट के साथ-साथ 2 एमजी फोलिक एसिड दिये जाने से फायदा होता है।
1960 के दशक में हुए अध्ययनों में ये बात भी सामने आई है कि डिप्रेशन के एक तिहाई मरीज़ों में फोलिक एसिड की कमी पाई जाती है। फोलिक एसिड जिसे विटामिन बी9 भी कहते हैं, उसकी ज़रूरत शरीर को रेड ब्लड सेल बनाने, सेल बढ़ाने और कुछ अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के लिए होती है।
फोलिक एसिड सेरोटोनिन, डोपामाइन (dopamine) और नोरेपाइनफ्राइन (norepinephrine) का उत्पादन बढ़ाता है। ये तीन न्यूरोट्रांसमीटर आपके मूड के लिए ज़िम्मेदार माने जाते हैं। हालांकि शोधकर्ता अभी तक फोलिक एसिड की आवश्यक खुराक पर निर्णय नहीं ले पाए हैं, फिर भी 1-3 मिलीग्राम खुराक काफी है। इसके सप्लीमेंट खाने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ -[1] J Psychosom Res. 2006 Sep;61(3):285-7. Folic acid and the treatment of depression. Abou-Saleh MT, Coppen A.
[2] Young SN. Folate and depression—a neglected problem. Journal of Psychiatry & Neuroscience. 2007;32(2):80-82.