hamburger icon
A
Read in English

खांसी सहित इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं अजवायन के हरे पत्ते!

अगर आप ear infections, cough, sore throat और bronchitis से पीड़ित हैं तो, ये जड़ी बूटी ज़रूर ट्राई करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:35 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

अजवायन के फूल या गार्डन थाइम (Garden thyme) को सजावटी पौधे के रूप में उगाया जाता है। बेहतर सुगंध और औषधीय गुणों की वजह से इस जड़ी बूटी का दुनिया भर में देशी चिकित्सा प्रणालियों में भी इस्तेमाल किया जाता है। पढ़ें: जानिये कैसे मेमोरी तेज करता है ये कमाल का पौधा

स्वास्थ्य लाभ

बाहरी तौर पर अजवायन का सांस की बदबू, सिर और कान में इन्फेक्शन से निपटने के लिए एक रोगाणुरोधी (antimicrobial) के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आंतरिक रूप से इसका इस्तेमाल खांसी, गले में खराश, ब्रोंकाइटिस और काली खांसी से राहत देने के लिए किया जाता है। इसमें मूल्यवान पाचन गुण होते हैं और यह दस्त, पेट फूलना और पेट के दर्द से राहत देता है। कभी कभी इसका प्रयोग मूत्र उत्पादन बढ़ाने के लिए के रूप में किया जाता है।

इसका इस्तेमाल ऐसे करें

ताजा अजवायन को पकाया जाता है और सूखा होने पर इसे अंडे, सेम और ओम्लेट के साथ मिलाकर खाया जाता है।

सक्रिय तत्व

अजवायन के फूल में बर्नोल (borneol), थाइमोल (thymol), पी-सेमिन (cymene) और कर्वक्रोल (carvacrol) जैसे यौगिकों के होते हैं। इसके अलावा इसमें नारिनजेनिन (naringenin), अपिगेनिन (apigenin), थाइमोसनिन (Thymosin) और ल्युटोनिन (luteolin) जैसे फ्लेवोनोइड्स (flavonoids) तत्व पाए जाते हैं।

साइड इफ़ेक्ट

अजवायन सामान्य उपयोग के लिए सुरक्षित है। हालांकि, कुछ लोगों में इस जड़ी बूटी के उपयोग के बाद एलर्जी देखी गयी है। इसकी एस्ट्रोजन की तरह कारर्वाई के कारण गर्भाशय, स्तन या अंडाशय के कैंसर के पीड़ित महिलाओं का इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ब्लीडिंग की समस्या से पीड़ित लोगों को भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने के पहले डॉक्टर से ज़रूर सलाह ले लें।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: 1 Marino M, Bersani C, Comi G. Antimicrobial activity of the essential oils ofThymus vulgaris L. measured using a bioimpedometric method.J Food Prot. 1999Sep;62(9):1017-23. PubMed PMID: 10492476.

2 Grosso C, Figueiredo AC, Burillo J, Mainar AM, Urieta JS, Barroso JG, CoelhoJA, Palavra AM. Composition and antioxidant activity of Thymus vulgarisvolatiles: comparison between supercritical fluid extraction andhydrodistillation. J Sep Sci. 2010 Jul;33(14):2211-8. doi:10.1002/jssc.201000192. PubMed PMID: 20568253.