प्लास्टर लगने के बाद कभी न करें ये गलतियाँ

अगर आपके शरीर के किसी हिस्से में हड्डियाँ टूटने के कारण प्लास्टर लगा है तो इन बताई गयी बातों का ज़रूर ध्यान रखें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:38 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

जब भी हमारे शरीर की कोई हड्डी टूट जाती है तो डॉक्टर उसे ठीक करने के लिए वहां प्लास्टर लगा देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर प्लास्टर के दौरान आप उस हिस्से का ठीक से ख्याल नहीं रखते हैं तो इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। नवी मुंबई के सीनियर ओर्थोपेडिक सर्जन डॉ. महेश महेश्वरी यहाँ बता रहे हैं कि प्लास्टर लगने के दौरान आप क्या करें और क्या न करें। पढ़ें: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 7 फूड्स

प्लास्टर के दौरान क्या करें:

  • प्लास्टर के दौरान हमेशा अपनी उँगलियों और अंगूठो को हिलाते रहें अन्यथा वे सुन्न पड़ जाते हैं।
  • शरीर के चोट या प्लास्टर वाले हिस्से को किसी चीज या तकिये की मदद से थोड़ा ऊपर रखें।
  • अगर प्लास्टर के दौरान आपकी उँगलियों में दर्द होने लगे या वे सुन्न पड़ जायें और उनमें कालापन आ जायें तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें।
  • प्लास्टर वाले हिस्से को छोड़कर बाकी शरीर के सभी जोड़ों को हिलाते रहें जिससे वो जाम न हो जाएँ और उनमें ब्लड सर्कुलेशन बना रहे।
  • अगर आप फ्रैक्चर के इलाज में कोई घरेलू उपचार आजमाने जा रहे हैं तो पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछ लें।

प्लास्टर के दौरान क्या न करें:

  • कभी भी प्लास्टर वाली जगह को किसी कठोर तल पर न रखें।
  • फ्रैक्चर वाले हिस्से को हमेशा पानी से बचा कर रखें। पानी के संपर्क में आने से स्थिति और बिगड़ सकती है।
  • प्लास्टर के अन्दर खुजली होने पर किसी नुकीली चीज का प्रयोग न करें।
  • प्लास्टर के अन्दर किसी भी तरह की कोई चीज न डालें।
  • बिना डॉक्टर की मदद के कभी भी खुद से प्लास्टर को एडजस्ट करने की कोशिश न करें।

चित्र स्रोत: Shutterstock