hamburger icon
A
Read in English

सिरदर्द से 5 मिनट में ऐसे पाएं छुटकारा!

महाशीर्ष मुद्रा से आप सिरदर्द में आराम पा सकते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:31 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

आज की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द एक सामान्य बात है। हर उम्र के लोग अक्सर इसकी शिकायत करते हैं। वे लोग इसके लिए कई तरह की दवाइयां भी लेते हैं। कई बार तो सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए लोग काफी पैसे भी खर्च करते हैं। ऐसे लोगों को शायद ये पता नहीं कि सिर दर्द घरेलू उपचार के जरिए भी आसानी से ठीक हो सकता है। कभी कभी तो सिददर्द ऑफिस में ही शुरु हो जाता है, लगातार कंप्यूटर के सामने बैठ कर आंखें गड़ाए रखने से ऐसा होता है। तो ऐसे में जिसके पास सिरदर्द की गोली नहीं होती है वह या तो चाय-कॉफी पी लेता है या फिर काम से ब्रेक ले कर थोड़ी देर के लिये बाहर निकल जाता है। पर इसके अलावा भी इससे निपटने का एक आसन उपाय है। आप महाशीर्ष मुद्रा (mahasirs mudra) या लार्ज हेड मुद्रा (large head mudra) भी ट्राई कर सकते हैं। पढ़ें: 60 सेकेंड में सरदर्द से कैसे राहत पायें

यह मुद्रा कैसे सहायक है?

जब आपकी आँखें लंबे समय तक मॉनिटर पर चिपकी रहती है तो तनाव पैदा हो सकता है जो सिरदर्द का कारण बन सकता है। महाशीर्ष मुद्रा आपके सिर में ऊर्जा का संतुलन बनाकर तनाव और सिरदर्द दूर कर सकती है। अगर साइनस आपकी परेशानी का कारण है, तो यह मुद्रा साइनस की जलन और दर्द कम करने में सहायक है। इतना ही नहीं ये मुद्रा माइग्रेन सिरदर्द को दूर करने में उपयोगी हो सकती है। इसके अलावा यह मुद्रा तनाव दूर करने के लिए भी बेहतर है।

ऐसे करें इस मुद्रा का उपयोग

  • अपनी कुर्सी पर आराम से बैठें और एक गहरी सांस लें और अपनी नाक से साँस छोड़ें। कंधों को ढीला रखें। अपनी हथेलियों को अपनी जांघों पर रखें और और आपका चेहरा छत की ओर होना चाहिये।
  • अब अपने दोनों हाथों के अंगूठे, तर्जनी और बीच के उंगली को एक साथ उठाएं। अब अपनी अनामिका उंगली को अपनी हथेली पर रखें और अपनी छोटी उंगली को फैलाएं।
  • कम से कम 4 से 5 मिनट तक इस अवस्था में रहें और गहरी सांस लें।
  • जब जरूरत हो आप दिन भर में इस मुद्रा को दोहरा सकते हैं।
  • यकीनन इस मुद्रा से आप अपने सिर को हल्का महसूस करेंगे।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: Rohit Upadhyay, Healing Mudras, 2012, 102-Page