डायबिटीज का मरीज़ हूं, क्या मुझे जीवनभर दवा खाने की ज़रुरत है?

डायबिटीज के मरीजों को दवा बीच में छोड़ना पड़ सकता है महंगा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

मुझे डायबिटीज है और मेरा इलाज चल रहा है। मैं आपसे ये जानना चाहता हूं कि क्या मुझे जीवनभर दवाओं पर निर्भर रहना पड़ेगा या मैं ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होने पर दवा लेना बंद कर सकता हूं? पढ़ें: रोजाना केवल 6 जामुन खाने से डायबिटीज के मरीजों को होता है ये बड़ा फायदा

डायबिटीज किसी अन्य रोगों की तरह नहीं है, जहां आपने ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए दवा लेनी शुरू की और कंट्रोल होने पर बंद कर दी। डायबिटीज एक मेटाबॉलिज्म डिसऑर्डर (metabolism disorder) है। इसमें अग्न्याशय (pancreas) शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन करने में सक्षम नहीं होता है। परिणामस्वरूप कोशिकाएं शरीर में मौजूद शुगर का ऊर्जा उत्पादन के लिए उपयोग नहीं कर पाती हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है।

डायबोटलॉजिस्ट डॉक्टर राजीव कोविल के अनुसार, एक बार जो डायबिटीज की चपेट में आ जाता है, उसे जीवनभर इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। डॉक्टर के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित अधिकतर लोग जब इसके लक्षणों की पहचान कराने जाते हैं, तो पता चलता है कि वो सात साल पहले से ही इससे पीड़ित हैं और तब तक उनकी पैन्क्रीऐटिक बीटा-सेल्स 50 से 60 फ़ीसदी क्षतिग्रस्त हो चुकी होती हैं। ये समझना बहुत ज़रूरी है कि डायबिटीज ब्लड शुगर लेवल का उतार-चढ़ाव मात्र नहीं है बल्कि अग्नाशय (pancreatic) का विफल हो जाने का कारण है। डॉक्टर के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित 50 फ़ीसदी लोग इलाज के दौरान पहले ही साल में सही तरह से दवा लेने में विफल हो जाते हैं।

डायबिटीज के मरीज़ को दवा लेना बंद नहीं करना चाहिए। इससे उसे कई तरह की स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। दवा छोड़ने पर उसे धुंधला दिखना, आंखों के आसपास सूजन होना और कई बार रोशनी खो देना आदि की समस्या हो सकती है। इसके अलावा उसका ब्लड सर्कुलेशन ख़राब होना और पैरों में अकड़न पैदा भी हो सकती है। कुछ अन्य जटिलताएं जैसे- हृदय रोग और इरेक्टाइल डिसफंक्शन भी इसमें शामिल हैं। इसलिए आपके लिए बेहतर ये है कि आप अपना सही तरह से इलाज कराएं और ब्लड शुगर कंट्रोल होने पर भी दवा लेना बंद न करें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source