एसिडिटी से निपटने के लिए बेस्ट घरेलु उपचार है

एसिडिटी होने पर न खाएं दवा, अपनाएं ये उपाय।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:33 AM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

खानपान में ज़रा सा यहां का वहां होने पर एसिडिटी होना आम बात है। कई बार गलत खाने से एसिडिटी हो जाती है तो कई बार खाली पेट रहने से भी। अगर आपको अक्सर एसिडिटी होती है तो आप रंगीन सिरप और गोलिया खाने की जगह इस घरेलु उपचार को अपनाकर देखें। हर रोज़ सुबह शतपुष्प (Dill Seeds) की चाय पीने से आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है। इसे सोवा बीज भी कहते हैं। इसके अलावा, हर तीन घंटे में कोई हेल्दी स्नैक्स लेने से भी ये समस्या कम हो जाती है क्योंकि ज्यादा देर भूखा रहने से एसिडिटी होना आम है।

शतपुष्प के बीज कैसे करते हैं अपना काम?

इन बीज से पेट की जलन दूर होती है, और इस तरह एसिडिटी से आराम मिलता है। इसमें मौजूद तेल सलाइवा का उत्पाद बढ़ा देते हैं और साथ ही सीने में जलन और गैस जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाते हैं।इसके साथ ही, एसिडिटी की वजह से आंतों में होने वाली जलन में भी ये बीज मददगार होते हैं। ये न सिर्फ लक्ज़ेटिव के रूप में काम करते हैं, बल्किये पूरे पाचन सिस्टम को बेहतर बनाते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

एसिडिटी से निपटने के लिए और बदहज़मी को रोकने के लिए आप अपने रोज़मर्रा के खाने में ये बीज डाल सकते हैं। इसके अलावा शतपुष्प (Dill Seeds) की चाय भी पी जा सकती है। इसे बनाने का ये तरीका है:

  • एक कप उबलते पानी में दो चम्मच अच्छी तरह पिसे हुए शतपुष्प (Dill Seeds) बीज डालें।
  • इसे 10 मिनट तक उबालें।
  • छानकर पियें। ऐसा दिन में तीन बार करने से एसिडिटी नैचुरली ठीक हो जाएगी।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ:

  • Bakhru, H. K. (2001). Indian Spices & Condiments as Natural Healers. Jaico Publishing House.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source