सेहरी और इफ्तारी में ये चीजें खाएं डायबिटीज के मरीज

इस डायट प्लान से डायबिटीज के रोगियों को रोजा रखने में हो सकती है आसानी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

रमजान के महीने में रोजे रखना डायबिटीज के रोगियों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। वास्तव में इन दिनों पूरे दिन खाने-पीने से वंचित रहना पड़ता है। जिस वजह से ऐसे लोगों के ब्लड ग्लूकोज में गिरावट हो सकती है और हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति पैदी हो सकती है। वैसे डॉक्टर ऐसे लोगों को भूखा नहीं रहने की सलाह देते हैं। खैर अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और आप रोजा रख रहे हैं, तो आपका डायट प्लान ऐसा होना चाहिए। पढ़ें- थकावट से बचने और फिट रहने के लिए ऐसा हो रोजा रखने वालों का डायट प्लान

रोजा रखने वाले डायबिटीज के रोगी इन बातों का रखें ख्याल

  • इन दिनों अपने ब्लड ग्लूकोज लेवल की जांच करने की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दें।
  • ब्लड ग्लूकोज लेवल कम या ज्यादा होने पर इलाज कराएं।
  • अस्वस्थ, कमजोरी या थकान महसूस होने पर तुरंत ब्लड ग्लूकोज लेवल जांच करें।
  • अगर ब्लड ग्लूकोज लेवल 70एमजी/ डीएल है, तो रोजा तोड़ दें।
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार एंटी डायबिटिक दवाएं लें।

इफ्तार में क्या खाएं क्या नहीं

  • शाम को रोजा खोलते समय स्वस्थ और पौष्टिक चीजें खाएं।
  • अपना रोजा तली हुई और मीठी चीजों से ना खोलें।
  • एक ही बार में ज्यादा खाने से बचें, इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • रोजा खोलने के बाद हेल्दी ड्रिंक पिएं। आप नींबू पानी, छाछ, लस्सी आदि पी सकते हैं।
  • शरबत, फ्रूट् जूस और अन्य मीठे तरल पदार्थ पीने से बचें।
  • कॉफ़ी, सोडा और फ्रीजी ड्रिंक्स भी पीने से बचें, इनसे डीहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

सेहरी में क्या खाएं क्या नहीं

  • सबसे पहले पानी पियें।
  • उसके बाद हाई फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स खाएं।
  • आप गेहूं, ओट्स, जौ और ब्राउन राइस, राजमा, छोले, कम वसा वाला दूध और पनीर, सभी तरह के फल खा सकते हैं।
  • इसके अलावा संतुलित भोजन करें। आपके भोजन में अनाज, दाल, सब्जियां शामिल होनी चाहिए।

सेहरी में ये चीज़ें हो आपकी प्लेट में

  • दो खजूर, एक कटोरी कुस्कुस, एक गिलास छाछ या
  • ग्रिल्ड चिकन के दो पीस, एक रोटी या
  • एक कतरी छोले, एक गिलास प्लेन लस्सी या
  • एक वीट चिकन रोल

इफ्तारी में ये चीज़ें हो आपकी प्लेट में

  • एक कटोरी किनोआ या जौ पुलाव, एक गिलास छाछ या
  • एक कटोरी सेबी दालचीनी दलीय और चार बादाम या
  • दो दलिया पेनकेक्स या मल्टीग्रेन पेनकेक्स और एक गिलास दूध या
  • एक गेहूं की रोटी, दो तले अंडे या
  • एक कटोरा अंकुरित और फ्लैक्ससीड्स

डिनर

  • एक कटोरी सब्जी या पनीर पराठा, एक कटोरी दही या
  • एक कटोरी चिकन पुलाव और एक कटोरी सब्जियों का रायता या
  • एक रोटी और एक कटोरी एग वाइट करी या
  • एक कटोरा सलाद, ग्रिल्ड फिश के दो पीस और एक रोटी

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source