पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए अपनाएं ये ख़ास डाइट प्लान

अगर आप भी Irritable-bowel-syndrome से पीड़ित हैं तो अपनी डाइट में ज़रूर करें ये बदलाव!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

जो लोग आईबीएस (Irritable-bowel-syndrome) से पीड़ित होते हैं उनके पेट में जलन और अपच जैसी समस्याएं अक्सर हो जाती हैं।  खानपान में किये कुछ बदलावों से इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। फोर्टिस हॉस्पिटल की न्यूट्रीशिनिस्ट डॉ. नेहा गुप्ता यहाँ ऐसे ही कुछ बदलावों के बारे में बता रही हैं। पढ़ें: पेट के अल्सर से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

फाइबर युक्त चीजें खाएं: आईबीएस जैसी समस्याओं से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपनी डाइट में अधिक से अधिक घुलनशील फाइबर वाली चीजों को शामिल करें। यह न सिर्फ आपके पाचन को सही करते हैं बल्कि इससे आप कब्ज़ जैसी समस्याओं से भी बच जाते हैं। हरी सब्जियों और फलों का सेवन अधिक करें।

ग्लूटन फ्री चीजें खाएं: अगर आप आईबीएस से पीड़ित हैं तो अपनी डाइट में ग्लूटेन युक्त चीजों को बिलकुल भी शामिल न करें, ऐसा करने से कुछ ही दिनों में बेहतर महसूस करने लगेंगे।

चाय कॉफ़ी कम पियें: चाय, कॉफ़ी और अल्कोहल का कम से कम सेवन करें, क्योंकि इनके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं और बढ़ जाती हैं। इनके अधिक सेवन से आपको डायरिया की समस्या भी हो सकती है। अल्कोहल के अधिक सेवन से आपको डिहाइड्रेशन भी हो सकता है।

फैट युक्त चीजें न खाएं: अगर आप आवश्यकता से ज्यादा फैट वाली चीजें खाते हैं तो इससे आपकी स्थिति और बिगड़ सकती है और आपको मल त्याग करते समय काफी मुश्किलें भी आ सकती हैं। इसलिए ज्यादा तली भुनी और फ्राई की हुई चीजों की बजाय फलों और हरी सब्जियों का सेवन करें।

गैस बढ़ाने वाली चीजें कम खायें : ऐसी चीजें कम खाएं जिनके खाने से पेट में गैस बन जाती है। ब्रोकली, बीन्स और गोभी ऐसी ही सब्जियां हैं जिनसे ज्यादा गैस बनता है। इसके अलावा लहसुन और प्याज का अधिक सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए बेहतर है इनका सीमित मात्रा में सेवन करें।

डेरी प्रोडक्ट का सेवन न करें: डेरी आइटम की वजह से भी कई बार आईबीएस के लक्षण और बढ़ जाते हैं। इस बारे में अपने डॉक्टर से पूरी जानकारी लें कि आप डेरी प्रोडक्ट में किन चीजों को खा सकते हैं और किन्हें नहीं।

जानी मानी न्यूट्रीशिनिस्ट प्रेमा कोडिकल आई बी एस से पीड़ित मरीजों के लिए डाइट चार्ट बता रही हैं।

  • सुबह : एक गिलास दूध/ एक गिलास नींबू पानी/ एक गिलास सब्जियों का जूस
  • नाश्ता: 1 स्प्राउट डोसा/ 1 कटोरी बिना प्याज वाला पोहा
  • मिड मॉर्निंग: एक केला
  • लंच: 1 कटोरी सलाद/1 कटोरी ब्राउन राइस दाल के साथ + 1 कटोरी सब्जी + 1 कटोरी छाछ
  • शाम का स्नैक : उबले हुए चने नमक और काली मिर्च के साथ
  • डिनर: 1 कटोरी सलाद/लौकी या मिक्स वेजिटेबल सूप/ 1 ज्वार भाकरी/ 1 कटोरी सब्जी/ 1 कटोरी
  • इन सबके अलावा दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना न भूलें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source