hamburger icon
A
Read in English

क्या हेल्दी खाना कोई दिमागी बीमारी है?

क्या आप हमेशा हेल्दी चीज़ें खाने के बारे में सोचते रहते हैं? हो सकता है आपको कोई बीमारी हो!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 27, 2017 4:02 PM IST

असामान्य तरीके से खाना-पीना या इटिंग डिसॉर्डर मानी जानेवाली समस्याएं जैसे एनोरेक्सिया नर्वोसा (anorexia nervosa) या ब्यूलिमिया(bulimia) के बारे में शायद आपने भी सुना ही हो। लेकिन सोचिए अगर किसी पर हेल्दी खाना खाने की सनक ही सवार हो जाए तो? जी हां, बहुत से लोगों को हेल्दी खाना खाने की सनक हो जाती है और वे जहां भी जाते हैं किसी न किसी बहाने से बाकी लोगों की तरह ‘नॉर्मल’ खाना नहीं खा पाते। इस समस्या को ऑर्थोरेक्सिया (orthorexia) कहते हैं। ग्रीक भाषा के शब्दों से बने इस शब्द का अर्थ है ऑर्थो (सही) और ओरेक्सिया (भूख)। फिजिशियन स्टीवन ब्रैटमैन एमडी ने सबसे पहले इस शब्द का इस्तेमाल किया था। जिन्होंने भोजन को बायोलॉजिकली शुद्ध मानने के लिए एक व्यक्ति द्वारा निर्धारण के लिए इस्तेमाल किए जानेवालों तरीकों का वर्णन करने के लिए इस शब्द का प्रयोग किया।

वैसे बहुत से लोगों को यह जानकर हैरानी होती है कि हेल्दी खाना खाने के भी कोई ख़राब पहलू हैं। ऐसा पता चला है कि ऑर्थोरेक्सिक्स (orthorexics) अपने भोजन को लेकर इतने फिक्रमंद होते हैं कि कई बार वे अपने भोजन में से कुछ महत्वपूर्ण फूड ग्रुप (कार्बोहाइड्रेट, फैट) बिल्कुल हटा देते हैं और इसीलिए उन्हें किसी विशेष तत्व की कमी या उससे जुड़ी बीमारियां हो जाती है। यही नहीं इन आदतों का असर व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ऑर्थोरेक्सिक्स से जुड़ी हुईं ऐसी ही कुछ और बातें बता रहे हैं हम यहां-

भोजन के लिए जुनून- ऑर्थोरेक्सिया से पीड़ित व्यक्ति साधारण लोगों की तुलना में खाने के बारे में अधिक देर तक सोचते हैं।

केवल नैचुरल चीज़ें ही खाना- ये लोग ऐसी चीज़ें खाने-पीने से बचते हैं जिनमें कृत्रिम खाद, पेस्टिसाइड्स या केमिकल होने की सम्भावना होती है। साथ-ही-साथ ऐसे लोग अनाज उगाने के तरीकों और तकनीकों के बारे में भी जानने के लिए परेशान से रहते हैं।

वेट लॉस के बारे में नहीं सोचते- एनोरेक्सिया नर्वोसा और ब्यूलिमिया से परेशान लोगों के उलट इन्हें वेट लॉस की चिंता नहीं सताती।

अनहेल्दी खाने से अच्छा है भूखे रहो- साफ और हेल्दी खाना खाने की इनकी आदत के चलते ये प्रोसेस्ड फूड खाने से बचते हैं। अगर इन्हें साबुत या हेल्दी खाना नहीं मिलता तो ये अनहेल्दी खाना खाने की बजाय भूखे रहना पसंद करते हैं।

हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स सम्भावना अधिक– रिसर्च में पाया गया है कि हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, योग करने वाले और डायटिशन आदि में ऑर्थोरेक्सिया से पीड़ित होने की सम्भावना अधिक दिखती है।

पुरुष अधिक ऑर्थोरेक्सिस होते हैं- स्टडीज़ में बताया गया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में ऑर्थोरेक्सिस की सम्भावना अधिक होती है। बॉडी कल्चर और हम कैसे दिखते हैं?, यह बातें पुरुषों को अपने खाने-पीने की तरफ अधिक ध्यान देने के लिए प्रेरित करती हैं।

जेनेटिक्स –कुछ जेनेटिक कारणों जैसे परिवार में अन्य लोगों को परफेक्ट बनने की कोशिशें करते रहने की आदत के कारण भी लोग ऑर्थोरेक्सिस बन जाते हैं।

पर्सनालिटी की भी भूमिका- कुछ स्टडीज़ में किसी विशेष बात से ग्रस्त होना या अब्सेसिव कम्पल्सिव डिसॉर्डर (obsessive-compulsive disorder) और ऑर्थोरेक्सिस के आपस में जुड़े होने की बातें भी की गयीं हैं। दब्बू व्यवहार के कारण भी कोई व्यक्ति ऐसा बन सकता है।

आध्यात्मिक बेहतर महसूस करने के लिए- जी हां, ऑर्थोरेक्सिस बनने के पीछे एक कारण यह भी है कि वह खुद को दूसरों से पवित्र या बेहतर दिखाने के लिए ऐसा करते हैं, और उन्हें लगता है कि शुद्ध और नैचुरल भोजन के ज़रिए वह ऐसा कर सकते हैं।

ऑर्थोरेक्सिस जल्दी ठीक होते हैं- चूंकि हमारी सेहत हमारी प्राथमिकता है इसलिए ऑर्थोरेक्सिस से पीड़ित व्यक्ति खुद की सेहत के प्रति खुद को अधिक ज़िम्मेदार मानता है। इसीलिए वे एनोरेक्सिक्स (anorexics) और ब्यूलिमिक(bulimics) की तुलना में जल्दी ठीक हो जाते हैं।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत- Shutterstock.

संदर्भ-References: 1 Bratman, S. (2016). What is orthorexia. Διαθέσιμο σε: www. orthorexia. com/index. php. 2. Sánchez, F. G., & Rial, B. R. (2005). Orthorexia nervosa. A new eating behaviour disorder?. Actas Esp Psiquiatr, 33(1), 66-68 3. Donini, L. M., Marsili, D., Graziani, M. P., Imbriale, M., & Cannella, C. (2005). Orthorexia nervosa: validation of a diagnosis questionnaire. Eating and Weight Disorders-Studies on Anorexia, Bulimia and Obesity, 10(2), e28-e32. 5. Mathieu J. (2005) What is orthorexia? J Am Diet Assoc.; 105(10): 1510–1512 5. Forester, D. S. (2014). Examining the relationship between orthorexia nervosa and personality traits (Doctoral dissertation, California State University, Stanislaus). 6. Bosi, A. T. B., Çamur, D., & Güler, Ç. (2007). Prevalence of orthorexia nervosa in resident medical doctors in the faculty of medicine (Ankara, Turkey). Appetite, 49(3), 661-666. 7. Kinzl, J. F., Hauer, K., Traweger, C., & Kiefer, I. (2006). Orthorexia nervosa in dieticians. Psychotherapy and psychosomatics, 75(6), 395-396 8. Valera, J. H., Ruiz, P. A., Valdespino, B. R., & Visioli, F. (2014). Prevalence of orthorexia nervosa among ashtanga yoga practitioners: a pilot study. Eating and Weight Disorders-Studies on Anorexia, Bulimia and Obesity, 19(4), 469-472 9. Donini, L. M., Marsili, D., Graziani, M. P., Imbriale, M., & Cannella, C. (2005). Orthorexia nervosa: validation of a diagnosis questionnaire. Eating and Weight Disorders-Studies on Anorexia, Bulimia and Obesity, 10(2), e28-e32