hamburger icon
A
Read in English

खट्टी डकार से परेशान हैं तो ट्राई करें ये 3 उपाय

Acidity से परेशान है?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST

जो लोग खाद्द प्रेमी यानि फूड लवर होते हैं उन्हें तरह-तरह के डिश ट्राई करना, नए-नए रेस्तरां में जाकर खाना और शादी हो या पार्टी में जाने का मौका मिले तो दो दिन पहले से मुँह में पानी आना शुरू हो जाता है। खाना खाते वक्त छककर खा तो लेते हैं उसके बाद शुरू होता है असली प्रॉबल्म, जो खाना खाने के पूरे मजे पर पानी फेर देता है। नहीं समझे, अरे एसिडिटी और बदहजमी का प्रॉबल्म। खाना खाने के कुछ देर बाद ही आपको खट्टी डकार आने लगती है, उल्टी जैसा महसूस होने लगता है और आप सारा मजा छोड़कर घर आने के लिए बाध्य हो जाते हैं।

आजकल तो अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण ये समस्या आम हो गई है। ऑफिस में अक्सर लोगों को एसिडिटी के कारण खट्टी डकार लेते हुए पायेंगे, हैं न! इस परेशानी से बचने के लिए लोग हमेशा एन्टासिड लेते रहते हैं, फल ये होता है एक सीमा के बाद दवाईयाँ भी काम करना बंद कर देती हैं।

खट्टी डकार क्यों आती है?

जब आप हद से ज्यादा मसालेदार खाना खा लेते हैं तो पेट के भीतर गैस्ट्रिक एसिड का उत्पादन ज्यादा मात्रा में होने लगता है जिसके कारण पेट में दर्द, एसिडिटी, जलन जैसा अनुभव और खट्टी डकार आदि आने लगती है। साथ ही इन अनहेल्दी फूड्स के कारण शरीर का पीएच लेवल भी हाई हो जाता है जो बदहजमी का कारण बन जाता है।

अब तक आप एन्टासिड का सहारा ले रहे थे लेकिन हमारी डायटीशियन और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा अग्रवाल का कहना है कि इस तरह के एसिडिटी का इलाज आपके किचन में ही मौजूद है। आपके किचन और फ्रीज में ऐसे तीन चीजें आपको मिल जायेंगी जिनको खाने के कुछ देर बाद ही आपको खट्टी डकार और बदहजमी की समस्या से तुरन्त आराम मिलने लगेगा। चलिये इन तीन उपायों के बारे में जानते हैं-

दही- वैसे तो दही दूध के कोऐग्युलेशन से बनता है। दही में कैल्शियम होने के कारण वह एसिडिटी को बढ़ने से रोकता हैं। साथ ही दही में प्रोबायोटिक यानि गुड बैक्टीरिया होता है जो हजम शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। आपको अगर दही खाना पसंद नहीं तो इसका छांस बनाकर भी पी सकते हैं, इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।

ठंडा दूध- एसिडिटी और बदहजमी का रामबाण इलाज है ठंडा दूध। सदियों से इसका इस्तेमाल घरेलू इलाज के रूप में एसिडिटी जैसे समस्याओं के लिए किया जाता रहा है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो अतिरिक्त मात्रा में गैस्ट्रिक एसिड के उत्पादन को कम करने के साथ-साथ पीएच लेवल को भी लो करता है। इसलिए जब भी आपको खट्टी डकार आने लगे तो तुरन्त फ्रिज से ठंडा दूध निकालकर पी लें।

गुड़- अगली बार जब भी खट्टी डकार जैसी समस्या महसूस होने लगे तो तुरन्त एक छोटा गुड़ का टुकड़ा मुँह में डालकर चूसें, इससे आपको कुछ ही देर में आराम मिलने लगेगा। गुड़ में डाइजेस्टिव एन्जाइम होता है जो खाना को जल्दी हजम करने में मदद करता है।

तो फिर चिंता किस बात की, अब से जब भी आपको खट्टी डकार आये एन्टासिड लेने से पहले इन तीन चीजों को ज़रूर ट्राई करें।

चित्र स्रोत: Shutterstock