hamburger icon
A
Read in English

तुलसी की 3-4 पत्तियां चबाने से नहीं पड़ेंगे बार-बार बीमार

इन नैचुरल उपाय से मज़बूत करें अपनी Immunity, और बार-बार होने वाली बीमारियों से पाएं सुरक्षा।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:18 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

अगर आप कमज़ोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं और आपको अक्सर डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ते हैं तो अपने रूटीन में ये छोटा-सा बदलाव लाएं। तुलसी के पत्तों के साथ अपने दिन की शुरुआत करें। नवी मुंबई के आर्यन हॉस्पिटल के जनरल फिज़िशियन डॉक्टर रविंद्र इंग्ले कहते हैं कि हर रोज़ सुबह तुलसी के पत्तों का सेवन करने से इम्यूनिटी नैचुरली बढ़ने लगती है।

तुलसी से कैसे बढ़ती है इम्यूनिटी

तुलसी की पत्तियां इम्यून-मॉड्यूलेटर की तरह काम करती हैं, ये वो है जो शरीर में इम्यून रिस्पॉन्स बढ़ाता है। ये न सिर्फ नुकसानदायक बैक्टीरिया और वायरस से लड़कर शरीर का बचाव करता है, बल्कि हेल्दी इम्यून सेल को बढ़ाता भी है। तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेल्स को फ्री रेडिकल डैमेड से बचाते हैं। जर्नल ऑफ एथनोफार्माकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि ये औषधीय गुणों वाली पत्तियां टी सायटोकिन्स (Tcytokines), एनके (नैचुरल किलर) सेल्स और टी लायमफोसाइट्स  (T lymphocytes) नाम के इम्यून सेल के बढ़ने में मदद करता है। इस वजह से ये इम्यूनिटी को बढ़ाकर इंफेक्शन से बचाती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हर सुबह 3-4 ताज़ी तुलसी की पत्तियां चबाएं और निगल लें। ध्यान रखें कि इन्हें खाने से पहले साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। तुलसी की पत्तियों को चबाने के बाद एक या फिर दो ग्लास सादा पानी पियें। इसके बाद तकरीबन 30 मिनट तक कुछ और खाएं-पियें नहीं। एक महीने के लिए ऐसा हर सुबह करके देखें, फायदा होगा।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ:

Mondal, Shankar, et al. ‘Double-blinded randomised controlled trial for immunomodulatory effects of Tulsi (Ocimum sanctum Linn.) leaf extract on healthy volunteers.’ Journal of ethnopharmacology 136.3 (2011): 452-456.