इसे पढ़ने के बाद आज से नहीं अभी से सिगरेट पीना बंद कर देंगे आप!

अगर आप स्मोकिंग की बुरी लत से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये अर्टिकल जरूर पढ़ें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:43 AM IST

स्मोकिंग करना स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक है इससे सभी भली भांति परिचित हैं। एक बार जब निकोटिन की बुरी लत लग जाती है, तो इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। जानिए सिगरेट छोड़ने के लिए क्या करना चाहिए? आपको जानकार हैरानी होगी कि सिगरेट छोड़ने के बीस मिनट बाद ही आपका स्वास्थ्य बेहतर होना शुरू हो जाता है। मुंबई स्तिथ जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में कंसल्टेंट ईएनटी हेड और नेक सर्जन डॉक्टर डिलोन डीसूजा आपको इस बात कि विस्तार में जानकारी दे रहे हैं कि सिगरेट छोड़ने के बाद आपके शरीर के साथ क्या होता है।

20 मिनट- जब आप स्मोक करते हैं, तो आपका हार्ट पम्प ब्लड तेज हो जाता है जिससे हार्ट रेट बढ़ जाती है। हालांकि जब आप स्मोकिंग बंद कर देते हैं, तो 20 मिनट बाद आपकी हार्ट रेट नॉर्मल हो जाती है। स्मोकिंग छोड़ने के बाद यह पहला महत्वपूर्ण परिवर्तन होता है।

60 मिनट बाद- स्मोकिंग छोड़ने के एक घंटे बाद हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर नॉर्मल लेवल हो जाता है। इस दौरान उंगलियों में सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है। इस क्षण आपको चिंता, तनाव और हताशा महसूस हो सकती है। इतना ही नहीं आपकी लालसा व भूख बढ़ जाती है और नींद नहीं आती है।

12 घंटे बाद- इस दौरान ब्लड में कार्बन मोनोऑक्साइड का लेवल गिर जाता है जोकि स्मोकिंग करने से बॉडी में जमा होता है। धीरे-धीरे रक्त में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ जाता है। यह सतर्कता बढ़ने का कारण बनता है।

24 घंटे बाद- सिगरेट छोड़ने के एक दिन बाद ही हार्ट अटैक का खतरा लगभग 10 फीसदी और कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा 70 से फीसदी कम हो जाता है। ब्लड फ्लो बढ़ने से बॉडी से टोक्सिन बाहर निकलने का प्रवाह धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। यानि आपके स्वास्थ्य में सुधार होने लगता है।

48 घंटे बाद- स्मोकिंग छोड़ने के दो दिन बाद आपको स्मेल और टेस्ट के प्रति सेंसिटिविटी बढ़ना महसूस हो सकता है। इसका परिणाम यह होता है कि खाने के प्रति आपकी लालसा बढ़ जाती है। इसलिए आपका सब कुछ खाने का मन करता है।

72 घंटे बाद- यह समय थोड़ा कठिन होता है। इस दौरान आपको निकोटीन लेने का मन करता है जिस वजह से आपको सिरदर्द, मतली और पसीना आना जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। कुछ लोगों को गंभीर ऐंठन और चिंता, अवसाद और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

3 हफ्ते बाद- स्मोकिंग छोड़ने के 21 दिनों बाद आपके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और स्टैमिना बढ़ता है। जाहिर है स्मोक करने से आपके फेफड़ों पर कफ जमा हो जाता है लेकिन इस दौरान फेफड़े साफ होने लगते हैं, जिससे उनका कामकाज सही होता है और आप सांस लेने में सुधार महसूस करते हैं।

1 महीने बाद- एक महीने बाद आपका शरीर स्मोकिंग से हुए नुकसान की मरम्मत करना शुरू कर देता है। यानि फेफड़ों में मौजूद सिलिया सही होने लगता है और फेफड़े नॉर्मल रूप से कामकाज करने लगते हैं। इस तरह फेफड़ों से जहरीले कचरे को हटाने की प्रक्रिया में सुधार होने लगता है और धीरे-धीरे खांसी बंद हो जाती है।

12 महीने बाद- एक साल बाद आपकी बॉडी के लगभग सभी पार्ट्स से विषाक्त पदार्थ पूरी तरह साफ हो जाते हैं। हालांकि संचार प्रणाली की पूरी तरह मरम्मत और सभी विषाक्त पदार्थों को साफ करने के लिए कुछ और साल लग सकते हैं। स्मोकिंग छोड़ने के एक साल बाद सर्कुलेशन में सुधार हो जाता है और आपको हार्ट डिजीज का खतरा लगभग 50 फीसदी कम हो जाता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source