... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
आपके बाथरूम में ऐसी कई चीजें होती हैं जिनको देखकर लगता है कि ये कभी ख़राब ही नहीं होती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर आपके टूथब्रश या लूफा कितने दिन में ख़राब हो जाते होंगे? या आप कैसे पता करेंगे कि ये ख़राब हो चुके हैं? बाथरूम की दीवारों और आस पास के हिस्सों में बैक्टीरिया का फैलना बहुत आसान होता है और जब आप अपनी इन चीजों को बाथरूम में ले जाते हैं या रखते हैं तो बैक्टीरिया इन तक भी पहुँच जाते हैं। आइये जानते हैं कि आखिर बाथरूम में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को कितने दिन में बदल देना चाहिये। पढ़ें: नहाते समय शरीर के इन 7 हिस्सों को ज़रूर साफ़ करें
टूथब्रश: अपने टूथब्रश को हर दो महीनों के अंतराल पर ज़रूर बदल दें। जानी मानी डेंटिस्ट डॉ. निकिता गोयल बताती है कि जैसे ही आपके ब्रश के बालों की चमक फीकी हो जाए या वे बाहर की तरफ मुड जायें तो उन्हें तुरंत बदल दें। इसके अलावा अगर आप बीमार पड़ें हो तो तुरंत अपने ब्रश को बदल दें क्योंकि ऐसे समय में उसमें बैक्टीरिया फैलने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है।
लूफा: कभी भी लूफा को तीन चार हफ़्तों से ज्यादा दिन तक इस्तेमाल न करें। इस बात की संभावना रहती है कि इनमे बैक्टीरिया घुस सकते हैं जो बाद में चलकर आपके शरीर के किसी कटे हुए हिस्से या मुहांसों को संक्रमित करके आपको बीमार कर सकते हैं। वैसे भी कोई भी लूफा तीन चार हफ़्तों में अपने आप ही ख़राब हो जाते हैं और फिर इनसे स्क्रब करने का कोई फायदा नहीं रहता है।
रेजर ब्लेड: 5-6 बार शेव बनाने के बाद रेजर में इस्तेमाल की गयी ब्लेड को फेंक दें। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सेजल शाह के अनुसार, जब आपके ब्लेड की धार कम हो जाए तो उसका इस्तेमाल करना बंद कर दें और उसकी जगह नई ब्लेड से शेव करें।
तौलिया: भीगे हुई तौलिया में बैक्टीरिया फैलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है इसलिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि हर दो से तीन दिन के बाद आप अपने तौलिये को ज़रूर साफ़ कर लें। इसे धुलने के बाद अच्छी तरह धूप में सुखाएं फिर इस्तेमाल करें। हर तीन से चार महीने में अपनी तौलिया ज़रूर बदल लें।
नेल कटर: जब भी घर में नाखून काटने के लिए नेल कटर या क्लिपर का इस्तेमाल करें तो इस्तेमाल के बाद इसे अच्छे से साफ़ करके रखें क्योंकि नाखूनों की गंदगी की वजह से इसमें भी बैक्टीरिया के फैलने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा जब भी ये देखने में थोड़े गंदे और पुराने लगने लगे तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें और इसकी जगह बाज़ार से नया नेल कटर ले लायें।
चित्र स्रोत: Shutterstock