पीठ दर्द से बचना है तो बदलें इन 8 कामों को करने का तरीका

अगर आप भी अपने रोजमर्रा के कामों में ये सावधानियां बरते तो आप पीठ दर्द से छुटकारा पा सकते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

पीठ के दर्द से आजकल लगभग हर दूसरा आदमी परेशान है और इससे छुटकारा पाने के तमाम कोशिशों के बावजूद भी, स्थायी रूप से यह समस्या दूर नहीं होती है। शायद आपको यह जानकार आश्चर्य हो कि आपके बैक पेन का कारण आपके रोजमर्रा के कुछ काम ही हैं। अगर आप इन दैनिक कामों में थोड़ी सी सावधानी बरतें तो काफी हद तक आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ‘क्वी स्पाइन क्लिनिक’ की चीफ स्पाइन स्पेशलिस्ट डॉ. गरिमा आनंदानी यहाँ ऐसी ही कुछ रोजमर्रा के कामों के बारे में बता रही हैं।

भारी वजन उठाना: कभी भी एक हाथ से भारी चीजें न उठायें और किसी भी भारी चीज को सही तरीके से उठायें। अक्सर गलत तरीके से भारी चीजें उठाने के कारण शरीर की कुछ नसों में खिंचाव हो जाता है और आगे चलकर पीठ में दर्द होने भी लगता है।

उपाय: भारी सामान उठाते समय शरीर की पोजीशन सही बनाये रखें। कभी भी कमर से झुककर किसी भारी चीज को न उठायें।

उबड़ खाबड़ रोड : अगर आप उबड़ खाबड़ रास्तों पर ड्राइव करते हुए रोजाना ऑफिस जाते हैं तो ऐसे में भी आपको बैक पेन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

उपाय: अगर आप कहीं लम्बे सफ़र पर ड्राइव करके जा रहे हैं तो बीच बीच में गाड़ी रोककर थोड़ा आराम ज़रूर करें। इससे आपके पीठ और पेल्विक एरिया की मांसपेशियों को काफी आराम मिलता है। इसके अलावा अपने सीट को ऐसे एडजस्ट करें जिससे आप के पीठ पर कम से कम दवाब बनें।

लम्बे समय तक एक ही पोजीशन में बैठना: यह पीठ में दर्द होने का सबसे मुख्य कारण है। अधिकतर लोग अपने ऑफिस में घंटो कंप्यूटर के सामने एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं। जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी अकड़ जाती है और इसमें दर्द होने लगता है।

उपाय: इससे बचने का सबसे आसान उपाय है कि ऑफिस में काम करते समय हर एक घंटे पर ब्रेक ज़रूर लें, और इस दौरान थोड़ी चहलकदमी भी करें।

गलत तरीके से योगा करना : योगा करना आपके स्वास्थ्य के लिए तो बहुत फायदेमंद है लेकिन कई लोग योग करते समय या स्ट्रेचिंग करते समय गलत तरीका अपनाते हैं जिसके कारण भी पीठ में दर्द होने लगता है। पढ़ें: इन योगासनों को ऑफिस में करके दूर करें पीठ और कंधे का दर्द

उपाय: ऐसे योगासन जिनमें बहुत ज्यादा खिंचाव या ट्विस्ट हो उसको हमेशा किसी योगा टीचर की देखरेख में ही करें।

गलत तरीके से बैठना: कई बार आप घर में टीवी देखते समय या अपने लैपटॉप चलाते समय अपने शरीर की पोजीशन पर ध्यान नहीं देते हैं और काफी देर तक गलत तरीके से बैठे रहते हैं। यह भी बैक पेन होने का मुख्य कारण है।

उपाय: घर में हो ऑफिस में कोई भी काम करते समय अपने उठने बैठने का तरीका सही रखें। सही पोजीशन में बैठने से या लेटे रहने से आपको कभी भी पीठ में दर्द नहीं होगा।

भारी बैग: आप ऑफिस जा रहे हों या किसी लम्बे सफ़र पर जा रहे हों लेकिन अगर आपका बैग बहुत ज्यादा भारी है तो इससे भी आपको तेज पीठ दर्द हो सकता है। कई बार भारी बैग के कारण पीठ के साथ साथ गर्दन में भी दर्द होने लगता है।

उपाय: कभी भी बैग को सिर्फ एक कंधे पर न टांगें बल्कि बैकपैक की तरह हमेशा ही दोनों कंधो पर टांग कर चलें। इससे आपके गर्दन और पीठ पर ज्यादा दवाब नहीं पड़ता है।

बेड या काउच पर बैठना: अगर आपको लगता है कि बेड या सोफे पर बैठे हुए जब आप अपनी टाँगे पूरी तरह फैला देते हैं तो यह आराम करने का सबसे सही तरीका है, तो आप गलत हैं। क्योंकि ऐसे पोजीशन में बैठे रहने से भी पीठ में दर्द होने लगता है।

उपाय: कुर्सी या सोफे पर बैठे समय अपनी स्पाइन का पूरा ख़याल रखें और हो सके तो अपने हिप्स के नीचे कुशन रखें जिससे पूरे शरीर का पोजीशन सही बना रहे।

मुलायम गद्दे पर सोना : बहुत ज्यादा सॉफ्ट गद्दे पर सोने से भी स्पाइन की पोजीशन ख़राब हो जाती है जिससे आपके पीठ में दर्द होने लगता है।

उपाय :  हमेशा अपने सोने के लिए ऐसे गद्दे का चुनाव करें जो न ज्यादा मुलायम हो न ही ज्यादा कठोर।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source