... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
सीने में दर्द यानि चेस्ट पेन को हमेशा हार्ट अटैक या कार्डियक पैन से जोड़कर देखा जाता है। आपको बता दें कि यह फेफड़े, रीढ़ की हड्डी या भोजन नली में अंडरलाइनिंग इन्फेक्शन/ इन्फ्लमैशन का संकेत भी हो सकता है। इसके अलावा स्ट्रक्चरल इन्फेक्शन और हार्ट टिश्यू के इन्फ्लमैशन की वजह से भी चेस्ट पेन हो सकता है। मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड और सीनियर इंटरवेशनल डॉक्टर तिलक सुवर्णा आपको चेस्ट पेन के कारण बता रहे हैं जिनमे कार्डियक पेन शामिल नहीं है।
1) हार्ट में इन्फेक्शन- दिल का दौरा पड़ने पर आपको चेस्ट में लेफ्ट साइड दर्द होता है और हाथ की ओर जाता है लेकिन हार्ट की मसल्स में इन्फ्लमैशन से सीने के बीच में मामूली दर्द होता है। यह स्थिति कार्डियक पेन की तरह होती है लेकिन यह हार्ट ब्लॉक्ड होने का संकेत नहीं है।
2) दिल की संरचनात्मक असामान्यताएं- दिल की संरचनात्मक विषमता भी सीने में दर्द का कारण बन सकती है जो कि दिल का दौरा पड़ने का संकेत नहीं है। हालांकि यह लक्षण आम नहीं है। अगर एक्सरसाइज़ करने के बाद आपके सीने में दर्द होता है या सांस लेने में तकलीफ होती है, तो हाइपरट्रोफिक कार्डियोमायोपैथी का संकेत हो सकता है। यह एक आनुवांशिक बीमारी है जो हृदय की मांसपेशियों के अधिक मोटा होने के कारण हो सकती है।
3) फेफड़ों की समस्याएं- सीने में दर्द के सामान्य कारणों में एक अंडरलाइनिंग लंग्स डिजीज़ जैसे- फेफड़ों की परत (pleura) में इन्फ्लमैशन भी है। यह मुख्य रूप से सांस लेते समय, खांसी या छींकते समय सीने में दर्द के कारण बनता है। लंग्स डिजीज़ जैसे निमोनिया और अस्थमा भी सीने में दर्द के कारण बन सकती हैं। कई मामलों में ब्लड कोट (blood clot) भी सीने में दर्द का कारण बन सकता है।
4) हड्डी / तंत्रिका समस्याएं- कुछ मामलों में एक्सीडेंट और नसों की सूजन से भी सीने में दर्द हो सकता है। छाती या पसली में फ्रैक्चर के कारण भी सीने में दर्द हो सकता है। पसलियों की सूजन को आस्टीकान्ड्रिटिस (osteochondritis) के रूप में जाना जाता है, जो सीने में दर्द का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं स्पाइन में इंजरी के कारण भी सीने में दर्द हो सकता है, जिसमें कार्डियक पेन का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा हर्पीज़ (herpes) यानि दाद खाज की वजह से नसों में होने वाली सूजन के कारण भी सीने में दर्द हो सकता है।
5) गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं- एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स की वजह से कई बार सीने में दर्द और बेचैनी हो सकती है। कई मामलों में भोजन नली में ऐंठन या पेप्टिक अल्सर की वजह से भी सीने में दर्द हो सकता है जो कि कार्डियक पेन का संकेत नहीं हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock