hamburger icon
A
Read in English

अपेन्डिसाइटिस (appendicitis) होने के कारण और इलाज

अगर आप या आपके घर का कोई भी सदस्य अपेंडिक्स से पीड़ित है, तो आपको किसी भी कीमत पर इस आर्टिकल को पढ़ना चाहिए

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:40 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

अपेन्डिसाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें अपेन्डिक्स में सूजन आ जाती है। मनुष्य के शरीर में अपेन्डिक्स बड़ी आंत और छोटी आंत के बीच में मलाशय के पास होता है। ये ज्यादा दर्दनाक तब हो जाता है, जब आंत से मल पास नहीं होने के कारण अपेंडिक्स ब्लॉक हो जाता है। ब्लॉक होने से इन्फेक्शन का खतरा होता है और इसका परिणाम अपेंडिक्स में सूजन और दर्द के रूप में सामने आता है। अपेन्डिसाइटिस के लक्षण विभिन्न हो सकते हैं।

इसका जल्दी से इलाज कैसे किया जाए? 

ये एक ऐसी बीमारी है जिसका तुरंत इलाज कराने की बहुत जरूरत होती है। इलाज में देरी से रप्चर अपेंडिक्स का खतरा हो सकता है। अपेन्डिसाइटिस के दर्द से इन्फेक्शन फ़ैल सकता है। सही समय पर इलाज नहीं कराने से इसमें मवाद हो सकती है जिससे आसपास की हिस्सों में (पेरिटोनिटिस) इन्फेक्शन हो सकता है। वास्तव में इन्फेक्शन फैलने से बचाना ही प्राथमिकता होती है वर्ना स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है।

इसके लिए क्या उपचार हैं? 

अपेन्डिसाइटिस का उपचार सर्जरी है जिसके जरिए अपेंडिक्स को हटाया जाता है। लेकिन एंटीबायोटिक दवाओं का भी इसके इलाज में अहम रोल होता है। सर्जरी से पहले इन्फेक्शन को रोकने के लिए ब्रॉड स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक दवाएं दी जा सकती हैं। ऐपन्डेक्टमी के बाद दर्द से राहत के लिए पेनकिलर भी दी जा सकती हैं।

सर्जरी- ऐपन्डेक्टमी (Appendectomy) एक्यूट अपेन्डिसाइटिस का एक बेहतर उपचार है। ये अपेंडिक्स को हटाने के लिए सुरक्षित माना जाता है। अगर अपेंडिक्स के आसपास मवाद होती है, तो पहले उसे सुखाया जाता है और ऐपन्डेक्टमी उपचार को कम से कम आठ हफ्तों तक टाल दिया जाता है। ऐपन्डेक्टमी को ओपन सर्जरी और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के रूप में किया जा सकता है। ओपन सर्जरी में पेट के निचले हिस्से में सीधी तरफ 5 से 10 सेमी का चीरा लगाया जाता है। इस सर्जरी को तब किया जाता है, जब अपेंडिक्स रेप्चर या जब वहां फोड़ा होता है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में अपेंडिक्स को रिमूव करने के लिए विशेष सर्जिकल उपकरणों द्वारा छोटे चीरे लगाकर अपेंडिक्स को हटाया जाता है।

एंटीबायोटिक्स- इसमें कोई शक नहीं है कि अपेन्डिसाइटिस और अपेंडिक्स के इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स दवाएं बहुत सहायक हैं। इसके अलावा जब तत्काल सर्जरी करना संभव नहीं हो, तो नॉनसर्जिकल ट्रीटमेंट भी किया जा सकता है। इसमें आमतौर पर गंभीर अपेन्डिसाइटिस का इलाज किया जाता है। मवाद वाली अपेंडिक्स का इलाज सर्जिकल पस ड्रेनिज द्वारा किया जाता है। इन उपचारों को ऐपन्डेक्टमी के आठ हफ्ते टालने तक के दौरान किया जाता है। कई मामलों में बिना सर्जरी के एंटीबायोटिक दवाओं के साथ अपेंडिक्स के इलाज किया जा सकता है।

इसका अल्टरनेटिव उपचार क्या है? 

एक अध्ययन के अनुसार, अपेन्डिसाइटिस सी पीड़ित बच्चों का दर्द और बेचैनी कम करने के लिए एक्यूपंक्चर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इंफ्लेमेटरी बायोमार्कर में से एक मॉडेस्ट एंड नोटिसेबल ड्रॉप को इस थेरेपी के साथ जोड़कर देखा गया है। हालांकि एक्यूपंक्चर की प्रभावशीलता जैव मनोवैज्ञानिक आधार हो सकती है।

इलाज के बाद पेट दर्द होने पर क्या करें? 

सर्जरी के कुछ दिन बाद मामूली दर्द हो सकता है, जो धीरे-धीरे सही हो जाता है। इससे निपटने के लिए पेनकिलर ले सकते हैं। लेकिन अगर दर्द के साथ तेज बुखार, सूजन आदि भी है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

चित्र स्रोत - Shutterstock