जानिये किन कारणों से होता है गर्दन में दर्द और इससे बचाव का तरीका

कभी भी गर्दन झुकाकर देर तक मोबाइल का इस्तेमाल न करें, इससे आपके गर्दन में तेज दर्द हो सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:42 AM IST

कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि ऑफिस में काम करते हुए या घर में बैठे बैठे ही अचानक गर्दन में तेज दर्द होने लगता है या गर्दन अकड़ जाती है। इस समस्या से वे बहुत परेशान रहते हैं और इससे उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी बुरा असर पड़ता है। हमने इसका कारण और उपचार जानने के लिए जेपी हॉस्पिटल नॉएडा के सीनियर कंसलटेंट ओर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट डॉ गौरव राठौर से बात की। उन्होंने बताया कि गर्दन की मांसपेशियों में ऐठन या जकड़न हो जाने के कारण ही ऐसा दर्द महसूस होता है और ये खासतौर पर तब होता है जब आपने काफी देर से गर्दन को एक ही पोजीशन में रखा हो या फिर उसे गलत तरीके से मोड़ा हो। कई लोगों के चेयर पर बैठने का तरीका भी इतना गलत होता है कि उससे गर्दन अकड़ जाती है।

एक्सरसाइज न करने और काम न करने की वजह से या एक ही जगह पर लम्बे समय तक बैठकर काम करने या फिर घंटों एक ही पोजीशन में बैठकर फोन पर बात करते रहने से भी आपके गर्दन के आस पास की मांसपेशियां अकड़ जाती है जिससे उनमें अचानक तेज दर्द होने लगता है। कुछ मामलों में स्ट्रेस के कारण भी दर्द के ऐसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इसलिए गर्दन को मजबूत बनाने और दर्द से राहत दिलाने वाले एक्सरसाइज ज़रूर करें।

इससे कैसे बचाव करें: इस समस्या से खुद को दूर रखना बहुत ही आसान है बस आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव लाने होंगे। सोफे पर बैठते समय या मोबाइल चलाते समय आपको अपने शरीर के पोश्चर पर विशेष ध्यान देना होगा। कभी भी देर तक गर्दन झुकाए मोबाइल का इस्तेमाल न करें, इससे बहुत जल्दी मांसपेशियां अकड़ जाती हैं और फिर उनमें दर्द होने लगता है। इसलिए ऐसी आदतें पहचानें जिनसे ये दर्द होता है फिर उन आदतों में सुधार लाकर आप इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। अगर जॉब में आपको एक ही जगह बैठकर घंटों कंप्यूटर पर काम करना पड़ता है तो ऐसे में लगभग हर 45 मिनट के बाद 2-3 मिनट की चहलकदमी ज़रूर करें। आप चाहें तो ऑफिस में योगा भी कर सकते हैं।

डॉक्टर के पास कब जायें: अगर गर्दन में जकड़न होने के साथ ही हाथो और पैरो की उंगलियाँ सुन्न पड़ जाती हैं और ये दर्द काफी लम्बे से चला आ रहा है तो ज़रूरी है कि आप अपना इलाज करवाएं। कभी कभी गर्दन अकड़ने के साथ ही हाथो में कमजोरी भी महसूस होने लगती है और लोअर बैक में दर्द होने लगता है। कुछ मामलों में रात में सोते समय दर्द और बुखार भी होने लगता है। इन सारे लक्षणों के होने पर कभी भी इस बीमारी को अनदेखा न करें जल्द ही किसी अच्छे ओर्थोपेडिक से अपनी जांच करवाएं।

Read this in English

अनुवादक:  Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source