क्या हेपेटाइटिस और पीलिया के मरीज़ खा सकते हैं पीली चीज़ें?

क्या आप भी मानते हैं कि जॉइंडिस और हेपेटाइटिस में पीली चीज़ें नहीं खानी चाहिए?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:29 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मैं 20 वर्षीय युवती हूं। हाल ही में, मुझे हेपेटाइटिस होने की पुष्टि हुई है। मेरे डॉक्टर ने मुझे सलाह दी है कि मैं बाहर की और ऑयली चीज़ें न खाऊं। जबकि मेरी मां का कहना है कि मुझे हल्दी पाऊडर और पीले रंग की सभी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए, ये मेरी हालत और बिगाड़ सकती हैं। क्या ये सही बात है?

इस सवाल का जवाब अक्षयज्योत क्लिनिक, वाशी के क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट और फिज़िशियन डॉक्टर अक्षय चल्लानी ने दिया है।

ये एक गलत धारणा है कि जिन लोगों को पीलिया (jaundice) या हेपेटाइटिस बी होता है उन्हें पीले रंग की चीजें नहीं खानी चाहिए। इस दौरान लोग ऐसी चीज़ें खाना छोड़ देते हैं जिनमें हल्दी डाली गई होती है, वो सोचते हैं कि इससे त्वचा और आंखों का पीलापन बढ़ जाएगा। जबकि ये सिर्फ एक मिथक है। पीली चीज़ें खाने से पीलिया या हेपेटाइटिस बी की बीमारी न तो बढ़ती है, न इसके उपचार पर कोई विपरीत प्रभाव पड़ता है। बल्कि दाल और चावल से बनी खिचड़ी (जो आमतौर पर पीले रंग की होती है), हेपेटाइटिस के मरीज़ों को फायदा पहुंचाती है। (ये पीले के फूड खाने से होता है वज़न कम)

हेपेटाइटिस होने पर खानपान से जुड़े ये टिप्स अपनाएं

  • जंकफूड खाने से बचें क्योंकि उनमें नमक और तेल ज्यादा होता है, जिसे पचाना मुश्किल हो जाता है।ये लीवर पर टॉक्सिक लोड भी बढ़ा देता है, और इसलिए आपको बेहतर होने से रोकता है।

  • जब आपका हेपेटाइटिस का ट्रीटमेंट चल रहा हो तो आपको तेल और मसाले वाला खाना नहीं खाना चाहिए। ये आपके लीवर को सही प्रकार काम नहीं करने देता। और इस दौरान आपका लीवर पहले ही काफी कमज़ोर हो चुका होता है।

  • अगर आप अक्सर अल्कोहल का सेवन करते हैं तो आपको ठीक हो जाने तक इसे भी बंद करना होगा क्योंकि अल्कोहल आपके लीवर को ठीक से काम नहीं करने देता। इससे आपको फैटी लीवर बीमारी होने का खतरा भी होता है।

  • ध्यान रखें कि आपके खाने में अधिक ताज़ी और पत्तेदार सब्जियां शामिल हों। इनको पकाने से पहले अच्छी तरह धोएं। कच्ची सब्ज़ी की बजाए इन्हें अच्छे से उबालकर या पकाकर खाएं।

  • ढेर सारा पानी पियें ताकि आपके लीवर से नुकसानदायक टॉक्सिन्स निकल जाएं। आप घर पर बनाया ताज़ा फलों का रस और सूप पी सकते हैं। साथ ही, ये सुनिश्चित करें कि आप जो पानी पी रहे हों वो उबला हुआ या फिल्टर किया गया हो।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source