... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:22 AM IST
Read this in English.
मेरी 60 वर्षीय मां को मोतियाबिंद है। डॉक्टर का कहना है कि इसके लिए सर्जरी की ज़रूरत नहीं है। लेकिन जहां तक मुझे पता है कि मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों के लिए सर्जरी ज़रूरी होती है। क्या ये बीमारी दवाईयों के जरिए ठीक हो सकती है। पढ़ें- आंखों की समस्याओं से बचने के लिए करें ये एक्सरसाइज़
इस सवाल का जवाब मुंबई स्थित कैटरैक्ट एंड ग्लूकोमा क्लीनिक एडवांस आई हॉस्पिटल के कंसलटेंट डॉक्टर राजेश मिश्रा दे रहे हैं।
डॉक्टर के अनुसार, अगर मोतियाबिंद प्रारंभिक चरण में है और उससे रोजाना की सामान्य गतिविधियां प्रभावित नहीं हो रही, तो विशेषज्ञ आमतौर पर सीधे सर्जरी की सलाह नहीं देते हैं। हालांकि अगर उनकी दृष्टि धीरे-धीरे कमजोर हो रही है, तो उन्हें सर्जरी की प्रकिया से गुजरना पड़ सकता है। वैसे मोतियाबिंद के शुरुआती लक्षणों के बाद भी दृष्टि पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए पहले ही सर्जरी कराने का फैसला करना जल्दबाजी साबित हो सकता है।
क्या सर्जरी के बिना मोतियाबिंद का इलाज संभव है?
डॉक्टर के अनुसार, एफडीए (फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन) ने मोतियाबिंद के लिए किसी ड्रॉप को अनुमोदित नहीं किया है। इसलिए सर्जरी ही इसका उपचार है। मोतियाबिंद प्रिवेंटेबल नहीं है बल्कि ट्रीटेबल है। सर्जरी के दौरान सर्जन आपकी आंख से क्लाउडी लेंस निकालता है और उसकी जगह आर्टिफिशल लेंस लगाता है। ये एक सरल ऑपरेशन होता है, जिसमें 10 से 20 मिनट लगती है और आप उसी दिन अपने घर भी जा सकते हैं। इस सर्जरी से आपकी दृष्टि में सुधार होता है और बेहतर देखने में मदद मिलती है।
सर्जरी में परेशानी भी कम
मोतियाबिंद की सर्जरी के दौरान काफी कम जटिलताएं सामने आई हैं। 100 मे से 10 से भी कम लोगों को सर्जरी के दौरान या बाद में परेशानी हो सकती है। 100 में से लगभग 25 लोगों को ही सर्जरी के बाद कुछ दिनों के लिए जलन, दर्द, सूजन, या इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के एक महीने या एक साल बाद भी आंखों की कुछ समस्या हो सकती है। हालांकि इन समस्याओं से आसानी से निपटा जा सकता है।
मूल स्रोत -Can cataract be treated without surgery?
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।